crimeSamastipur

समस्तीपुर में सब्जी लेने गए महाकाल की सिर में गोली मारकर हत्या,जांच में जुटी पुलिस

BREAKING News:समस्तीपुर में इन दिनों अपराधीयों का तांडव लगातार जारी है ताजा मामला ।मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान जितवारपुर हसनपुर गांव निवासी रामनंदन राय के बेटे सुमित कुमार उर्फ महाकाल के रूप में हुई है। युवक सब्जी लेने बाजार गया था। उसके साथ पड़ोसी आलोक कुमार भी था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

ननकी कुमार ने बताया कि सुमित बाइक पर ही था। में सब्जी लेने के लिए आगे बढ़ा। इसी दौरान गोली की आवाज सुनाई दी। मैंने पीछे मुड़कर देखा तो सुमित कुमार ज़मीन पर गिरा हुआ था। तीन लोग प्रखंड कार्यालय की ओर भाग रहे थे। भागने वाले बदमाश कौन थे, मैं नहीं जानता।शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंची।

पुलिस ने सुमित कुमार को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में सदर एसडीपीओ 1 संजय पांडे एएसपी समस्तीपुर का बताना है कि हसनपुर जितवारपुर गांव है । वहां के एक है सुमित कुमार उर्फ महाकाल है । यह अपने दोस्त ननकी के साथ सब्जी खरीदने के लिए है गया हुआ था । करीब 6:30 बजे के आसपास कुछ अपराधियों के द्वारा इस गोली मारी गई । जहां अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई .हत्या मामले में युवक फिलहाल जमानत पर आया हुआ था । इस पूरे मामले पर पुलिस टीम काम कर रही है जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा ।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!