Patna

मुझे बम से उड़ाने की रची जा रही साजिश:चिराग पासवान

पटना.मुंगेर। लोजपा-रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होना है। महत्वपूर्ण लक्ष्य और उद्देश्य लेकर आपके बीच आया हूं। कहा कि मेरे खिलाफ लगातार साजिश की गई। परिवार को तोड़ा, फिर भी नहीं डरा।पार्टी तोड़ी, नहीं डरे। अब मुझे बम से उड़ाने की साजिश रची जा रही है, पर हम डरने वालों में से नहीं है। चिराग पासवान किसी से डरता है तो वह ईश्वर हैं। वह शनिवार को पोलो मैदान में नव-संकल्प महासभा में बोल रहे थे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

बिहार को बदनाम करने का माहौल बनाया जा रहा: चिराग पासवान

चिराग ने कहा कि बिहार को बदनाम करने का माहौल बनाया जा रहा है। आप लोग जब यहां से जाइएगा तो घर-घर चिराग पासवान बनकर बिहार फ‌र्स्ट-बिहारी फ‌र्स्ट के बारे में बताइएगा। यह चुनाव बिहार का भविष्य तय करेगा कि आने वाला समय 1990 के दौर वाला नहीं हो। हमें नया बिहार बनाना है।

 

उन्होंने कहा, बिहार फ‌र्स्ट-बिहारी फ‌र्स्ट के माध्यम से हम ऐसे बिहार की कल्पना करते हैं, जहां रात को भी निडर होकर घूम सकें। जहां हमारी सुरक्षा, हमारी माता-बहनों, बुजुर्गों और युवाओं की सुरक्षा हो। गठबंधन को 15 वर्षों तक बिहार के लोगों ने समय दिया, क्यों नहीं कुछ किया, उनके नेता बिहार को कभी बढ़ने नहीं देना चाहते हैं। इस बार भी आइएनडीआइए वाले आपके पास वोट मांगने आएंगे, आपको बरगलाएंगे पर आप सोच-समझकर ही सब करिएगा। आज जो बिहार की हालत है, वह उन्हीं लोगों की देन है। यहां जाति-धर्म और संप्रदाय के नाम पर लोग अपनी गोटियां सेकते हैं। इनसे ऊपर उठना होगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!