FIR दर्ज,जांच के लिए पुलिसकर्मी पैसे मांग रहे’: SHO ने 5000 की डिमांड की
बेगूसराय.FIR दर्ज होने के एक सप्ताह बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित लोगों ने आज सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया। मामला मंसूरचक और भगवानपुर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती मानोपुर गांव के समीप की है। जहां की पुलिस की कार्रवाई नहीं होने से आक्रोशित लोगों ने करीब 2 घंटे तक पकठौल-समसा-दलसिंहसराय सड़क को जाम कर दिया।
सड़क जाम कर रहे लोगों का कहना था कि 27 जून को मानोपुर के रहने वाले योगेंद्र पासवान का पुत्र रामचंद्र पासवान साइकिल से जा रहा था। इसी दौरान नवटोल ठाकुरबाड़ी के समीप सामने से आ रहे बाइक चालक मानोपुर बिशनपुर निवासी टिंकू चौरसिया ने जबरदस्त टक्कर मार दिया। जिसमें रामचंद्र पासवान गंभीर रूप से घायल हो गया।
सिर के एक हिस्से का ऑपरेशन हुआ, एक हिस्से का बाकी
बाइक चालक पिंकू चौरसिया नशे की हालत में था। स्थानीय लोगों द्वारा घायल रामचंद्र को इलाज के लिए बेगूसराय के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसी दिन से हॉस्पिटल में इलाजरत है। 29 जून को उसके सिर के एक हिस्से का ऑपरेशन किया गया है। दूसरे हिस्से का ऑपरेशन 10 दिन के बाद किया जाएगा।इस मामले में हम लोग जब आरोपी के घर पर जाकर कहने गए तो उन लोगों ने गाली-गलौज और जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए भगा दिया। 29 जून को ही थाना में आवेदन दिए, FIR कर लिया गया। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। मंसूरचक थाना प्रभारी केस का सुपरविजन करने के लिए 5000 रुपया मांगते हैं।
2 घंटे बाद पुलिस ने खत्म कराया जाम
हम गरीब लोग एक तो घायल हुए हैं दूसरी ओर पैसा मांगा जाता है तो कैसे करेंगे। जिस पर मामला दर्ज कराया गया है, वह लोगों को धमका रहा है। पीड़ित की मदद करने के बदले पुलिस प्रताड़ित कर रही है। सड़क जाम की सूचना मिलते ही मंसूरचक थाना की पुलिस मौके पर पहुंची।लेकिन आक्रोशित लोगों ने खदेड़ कर भगा दिया। इसके बाद भगवानपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार मौके पर पहुंचे तथा वरीय पदाधिकारी को सूचना देने के साथ उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिस पर करीब 2 घंटे बाद सड़क जाम समाप्त हो सका है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
