Samastipur

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ था वायरल, समस्तीपुर में हथियार के साथ 2 गिरफ्तार

समस्तीपुर में हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार युवकों की पहचान सिंघिया थाना क्षेत्र के बेहट निवासी नंदू राय उर्फ नंदकिशोर राय और मनीष राय के तौर पर हुई है।इस मामले में एक अविनाश यादव फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है। चार दिन पहले तीनों का वीडियो सामने आया था। जिसमें अवैध हथियार के साथ अलग-अलग जगहों पर फायरिंग करते नजर आए थे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जांच के लिए SIT का गठन

 

दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद एसपी के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया। जांच के बाद दोनों युवक को बेहट गांव से गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। एक आरोपी अभी फरार है। तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

 

सिंघिया थाने में FIR

 

18 जुलाई को तीनों युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में गांव के अविनाश यादव नंदू राय और मनीष राय अलग-अलग स्थान पर देसी कट्टा से फायरिंग करते हुए नजर आए थे। जिसके बाद तीनों युवक पर सिंघिया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!