समस्तीपुर:प्रेम प्रसंग का मामला आया सामने: विवाहित युवक और युवती को ग्रामीणों ने पकड़ा
समस्तीपुर.मोरवा हलई थाना क्षेत्र के चकलाल शाही में एक विवाहित युवक और युवती को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। युवक चार बच्चों का पिता है और युवती अपने ननिहाल में रह रही थी।
युवती तीन दिन पहले युवक के साथ घर से चली गई थी। पुलिस पूछताछ में युवती ने पहले कहा कि कोई दूसरा व्यक्ति उसे ले जा रहा था। उसने बताया कि वह किसी घटना के कारण घर से निकली थी और इसकी जानकारी उस युवक को दी थी।
परिजनों के अनुसार, युवक ने चार साल पहले कोर्ट मैरिज की थी और उसके चार बच्चे हैं। पुलिस जांच में युवती ने स्पष्ट किया कि वह युवक के साथ रहना चाहती है। पुलिस ने दोनों पक्षों के परिजनों को बुलाकर मामला सौंप दिया है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
