Dalsinghsarai

“भक्त-भगवान की मिलन स्थली है उगना महादेव मंदिर में सावन में उमड़ी भक्तों की भीड़

दलसिंहसराय।विद्यापतिधाम में एक माह तक चलने वाले श्रावणी मेले की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। शुद्ध पेयजल, शौचालय, बैरिकेडिंग और रोशनी की व्यवस्था की जा रही है। मंदिर के पीछे वाहन स्टैंड बनाया गया है। पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। कई स्थानों पर मजिस्ट्रेट के साथ शस्त्र बल की तैनाती की गई है। मंदिर परिसर में पूजा सामग्री, प्रसाद की दुकानें, झूला और मीना बाजार सज चुके हैं। सावन शुरू होते ही विद्यापतिधाम में आस्था का सैलाब उमड़ता है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

चमथा घाट, झमटिया, सिमरिया, पतसिया, सुल्तानपुर, बुलगानी घाट, धमौन, रसलपुर और जौनापुर के घाटों से हजारों कांवरिया गंगाजल लेकर पैदल यात्रा करते हैं। ये कांवरिया उगना महादेव पर जलाभिषेक करते हैं। दलसिंहसराय – मोहिउद्दीननगर मुख्य पथ पर रविवार की शाम से सोमवार शाम तक चलने वाले भारी वाहनों के परिचालन पर पूरी तरह रोक रहेगी। बजरंगी चौक से मड़वा ढाला कोल्ड स्टोरेज के रास्ते सुभानीपुर होते हुए वाहनों का परिचालन किया जाएगा।

 

 

मलकलीपुर और तीन मोहानी गांव के पास बैरिकेडिंग की जाएगी। मंदिर की ओर जाने वाली सड़कों पर दोनों ओर बैरिकेडिंग रहेगी। मंदिर के पुजारी कामेश्वर गिरि और अमरनाथ गिरि ने बताया कि श्रावण मास सबसे पवित्र होता है। इस माह में भगवान शिव का वास रहता है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!