Samastipur

“रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने लिया कर्पूरीग्राम स्टेशन का जायजा,चल रहे विकास कार्याें का लिया जायजा

समस्तीपुर . रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार ने कर्पूरीग्राम स्टेशन का निरीक्षण किया. वे राजेन्द्रनगर टर्मिनल-राजेन्द्रपुल-कर्पूरीग्राम-बापूधाम मोतिहारी रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण के दौरान उन्होंने इस रेल खण्ड पर संरक्षा, मानसून प्रीकॉशन्स, सिग्नलों की दृश्यता, रेलवे ट्रैक के रख-रखाव, ट्रैक की समुचित बैलास्टिंग, ट्रैक स्क्रीनिंग, ओवरहेड ट्रैक्शन व एलाइनमेंट एवं ट्रैक फिटिंग्स आदि का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

कर्पूरीग्राम स्टेशन पहुंचे जहां उन्होंने स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं, फुट ओवर ब्रिज, प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया एवं गुड्स शेड का गहन निरीक्षण किया एवं कर्पूरीग्राम स्टेशन पर चल रहे विकास कार्याें का जायजा लिया.

 

मौके पर जी एम छत्रसाल सिंह, दानापुर के मंडल रेल प्रबंधक जयंत कुमार चौधरी, सोनपुर के मंडल रेल प्रबंधक विवके भूषण सूद एवं समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!