Patna

तेजस्वी बोले-इतने मर्डर हो रहे, कोई गिन भी नहीं सकता:लोगों का जीवन कीड़े-मकौड़े से भी सस्ता

पटना.बिहार में बढ़ते अपराध पर तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार को घेरा है। शनिवार देर रात उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए आरोप लगाया कि सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है।नेता प्रतिपक्ष ने सोशल मीडिया X पर लिखा- ‘इतने मर्डर हो रहे है कि कोई गिन भी नहीं सकता बिहार में इंसानों का जीवन कीड़े मकौड़े से भी सस्ता।’

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

‘चारों तरफ़ सरकारी गुंडों की गोलियां ही गोलियां। अपराधियों को संरक्षण दे रही सत्ताधारी नेताओं की बोलियां। अपराधियों के सांझेदार NDA नेता-अधिकारी जाति खोजने में व्यस्त।’सोशल मीडिया X पर अपनी पोस्ट में तेजस्वी यादव ने हाल में हुई कुछ हत्याओं का जिक्र भी किया है।

 

चिराग ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल

 

इससे पहले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपनी ही NDA सरकार पर सवाल उठाए। शनिवार को उन्होंने बिहार में हो रही हत्याओं को लेकर उन्होंने बिहार पुलिस की कार्यशैली पर सवाल किए।सोशल मीडिया X पर पोस्ट करते हुए चिराग पासवान ने लिखा- बिहारी अब और कितनी हत्याओं की भेंट चढ़ेंगे ? समझ से परे है कि बिहार पुलिस की जिम्मेदारी क्या है?चिराग पासवान इस पोस्ट पर हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने तंज कसा है। मांझी ने चिराग पासवान का नाम लिए बिना गठबंधन धर्म की याद दिलाई और कहा कि गुड़ खाकर गुड़म्मा से परहेज ठीक नहीं।चिराग पासवान की पोस्ट पर तंज करते हुए केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने उन्हें अपनी पोस्ट के जरिए गठबंधन धर्म याद दिलाया।

 

कांग्रेस बोली- अपराध के लिए मोदी-शाह जिम्मेदार

 

इधर कानून व्यवस्था पर बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने बीजेपी को घेरा। उन्होंने कहा है कि ‘बिहार की सरकार दिल्ली से चल रही है। पीएम मोदी और अमित शाह यहां सरकार चला रहे हैं। बिहार में लॉ-एंड-ऑर्डर है ही नहीं।’जबतक नीतीश कुमार होश-हवास में थे, बिहार में लॉ-एंड-ऑर्डर काबू में था। आज वो सरकार चलाने की स्थिति में नहीं हैं। दिल्ली से सरकार चल रही है। जब से मोदी-शाह सरकार चला रहे हैं, यहां गुंडाराज हो गया है। बिहार को क्राइम कैपिटल बना दिया है।’

 

विजय सिन्हा बोले- अपराध के पीछे RJD से जुड़े माफिया

 

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर विपक्ष पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘प्रदेश में हाल के दिनों में जो हत्या, लूट और अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं, उसके पीछे बालू और शराब माफियाओं का हाथ है, जो सीधे तौर पर RJD से जुड़े हुए हैं।’यह पूरी साजिश चुनाव को देखते हुए रची जा रही है, ताकि राज्य में अराजकता फैलाई जा सके। लेकिन इन लोगों को यह समझ लेना चाहिए कि बिहार में नीतीश कुमार की सरकार है, जो हर हाल में कानून का राज स्थापित रखने को प्रतिबद्ध है।’

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!