तेजस्वी यादव को केवल परिवारवाद में विश्वास’: नित्यानंद राय बोले- होगा सूपड़ा साफ’
पटना.वैशाली जिला के हाजीपुर पहुंचे केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के चुनाव बहिष्कार के बयान पर आज जमकर हमला बोला है। नित्यानंद राय ने कहा कि, ‘लोकतंत्र की व्यवस्था में चुनाव सबसे महत्वपूर्ण विषय है।’ उन्होंने तेजस्वी यादव पर हार के भय से चुनाव बहिष्कार की बात करने का आरोप लगाया।केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, “आगामी 2025 के चुनाव में हमारे गठबंधन के सामने महागठबंधन का सूपड़ा साफ होने वाला है। यह बात महागठबंधन के सभी नेताओं को समझ में आ गई है।”
‘घुसपैठियों के सहयोग से चुनाव जीतना चाहते हैं तेजस्वी’
उन्होंने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव बांग्लादेशी, रोहिंग्या और घुसपैठियों के सहयोग से चुनाव जीतना चाहते हैं। राय ने सवाल किया कि क्या तेजस्वी को वास्तविक मतदाताओं पर भरोसा नहीं है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब चुनाव आयोग द्वारा बिहार में मतदाता सूची का पुनरीक्षण शुरू हुआ, तब अवैध रूप से दर्ज मतदाताओं के नाम कटने की संभावना से महागठबंधन घबरा गया है।
तेजस्वी यादव को केवल परिवारवाद में विश्वास – नित्यानंद राय
केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, “लोकतंत्र की लड़ाई में चुनाव बहिष्कार की बात करना दर्शाता है कि आपको लोकतंत्र में विश्वास नहीं है। तेजस्वी यादव को केवल परिवारवाद में विश्वास है।” उन्होंने यह भी बताया कि अब तक 98 प्रतिशत लोगों ने अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा लिया है। राय ने तेजस्वी के बयान को भ्रम फैलाने वाला बताया।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
