कमरे में गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ा गया टीचर:परिजनों ने बिना दहेज के जबरन कराई शादी
पटना में एक टीचर कमरे में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पकड़े गए। जिसके बाद परिजनों ने बिना दहेज के जबरन दोनों की शादी करवा दी।पूरा मामला बाढ़ अनुमंडल के अलखनाथ मंदिर का है। दरअसल शनिवार को लड़की के परिजनों ने प्रेमी जोड़े को एक कमरे में रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद से ही परिजन, पेशे से सरकारी शिक्षक प्रवीण कुमार पर सुषमा से शादी का दबाव बना रहे थे।हालांकि प्रवीण के माता-पिता दहेज की मांग कर रहे थे, लेकिन प्रवीण बिना दहेज के शादी करने को तैयार हो गए।इसके बाद लड़की के परिजनों और ग्रामीणों ने अलखनाथ धाम स्थित शिव पार्वती मंदिर में दोनों की हिंदू रीति-रिवाज से शादी करवाई।
डेढ़ साल से चल रहा था अफेयर
सरकारी स्कूल के शिक्षक प्रवीण कुमार और सुषमा कुमारी का डेढ़ साल से अफेयर चल रहा था। प्रवीण काजरथ घाट में शिक्षक हैं और मनोहरपुर गांव के रहने वाले हैं। वहीं सुषमा बड़हिया प्रखंड की महरामचक गांव की रहने वाली हैं।दोनों पक्ष इस विवाह को कानूनी मान्यता देने के लिए कोर्ट मैरिज के लिए वकील के पास भी गए।
प्रेमिका सुषमा कुमारी ने बताया कि ‘वह पढ़ाई करती है। उसने बिहार पुलिस सिपाही भर्ती के लिए एग्जाम भी दिया था, लेकिन उसे यह जॉब पसंद नहीं है। वह डेढ़ साल से शिक्षक प्रवीण कुमार से प्रेम करती है। वह इस शादी से खुश है। हालांकि यह शादी घर में धूमधाम से होती तो और अच्छा रहता।’परिजनों ने बंद कमरे में देख लिया तो शादी करवा दी। परिवार से दहेज की मांग की गई थी, लेकिन प्रेमी राजी थे तो शादी हो गई। अब आगे जो भी होगा झेल लेंगे।’
प्रेमी जोड़े ने कहा कि दोनों इस शादी से खुश हैं।
प्रेमी प्रवीण कुमार ने बताया कि ‘वह इस शादी से संतुष्ट हैं। दहेज की मांग नहीं की गई है। शादी का फैसला लड़की पक्ष का था, अब लड़की को साथ रखेंगे, कोई परेशानी नहीं होगी।’वहीं, लड़की के भाई ने बताया कि ‘प्रेम प्रसंग का मामला है। दोनों डेढ़ साल एक दूसरे को जानते हैं। इस बीच दोनों छुप-छुपकर मिलते थे। दोनों साथ में पकड़े गए तो इनकी शादी करवा दी गई। लड़की जनरल कॉम्पिटिशन की तैयारी करती है।’
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
