हाजीपुर में विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत:पिता ने लगाया हत्या का आरोप,फरार हुए दामाद
हाजीपुर के गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र अंतर्गत नवादा में एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। घटना के बाद सभी ससुराल वाले फरार हो गए हैं। मृतका की पहचान महनार थाना क्षेत्र अंतर्गत लावापुर गांव निवासी इंद्रजीत सिंह की बेटे प्रीति कुमारी(23) के रूप में हुई है।
मृतका के पिता इंद्रजीत सिंह ने बताया कि घर में कुछ बातों को लेकर गोतनी से विवाद चल रहा था। कहा कि दो साल पहले उसकी शादी इंद्रजीत से हुई थी। मृतका के पति तीन भाई थे, जिसमें यह सबसे छोटे भाई की पत्नी थी। दोनों बड़ी गोतनी से उसका विवाद चल रहा था। बताया कि बुधवार की रात दामाद ने फोन कर कहा कि छत से गिरने से मौत हो गई है।
घटना की सूचना मिलते हैं गंगा ब्रिज थाने की पुलिस अधिकारी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दी है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस फरार ससुराल वालों की तलाश में जुटी है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
