समस्तीपुर:प्रखंड स्तर पर खेल प्रतिभा खोज मशाल कार्यक्रम शुरू, किया गया सम्मानित
समस्तीपुर।इंदिरा गांधी रामजी राय महाविद्यालय निकसपुर में प्रखंड स्तरीय मशाल कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम बिहार राज्य खेल विभाग और शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में खेल प्रतिभा खोज योजना के तहत शुरू किया गया। उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सह प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी सनी देओल ने दीप प्रज्वलित कर किया।
बीइओ ने कहा, सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के स्कूली बच्चों में खेल भावना को बढ़ावा देना है। गांव के प्रतिभाशाली बच्चों को प्रखंड, जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में प्रखंड के सभी 18 संकुलों से चयनित अंडर 14 और अंडर 16 आयु वर्ग के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इससे पहले संकुल स्तर पर प्रतियोगिता हुई थी। वहां से चयनित प्रतिभागियों को प्रखंड स्तर पर मौका मिला।
प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। सफल प्रतिभागियों को जिला स्तर की प्रतियोगिता में भेजा जाएगा। कार्यक्रम में लेखापाल शशि मोनु, चंद्रशेखर आजाद, राजीव कुमार, संजीव शर्मा, राजकमल रोशन, रामकुमार, निकिता शर्मा, मंजू कुमारी, रमाशंकर राम, राकेश कुमार, कृष्ण कुमार पोद्दार समेत शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद थे.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
