गौसला काली चौक के पास तेज रफ्तार बाईक ने साईकिल सवार को मारा धक्का, दो युवक जख्मी
दलसिंहसराय,दलसिंहसराय – समस्तीपुर सड़क मार्ग वाया कौनेला रोड गौसला काली चौक के पास एक तेज रफ्तार बाईक वाले ने साईकिल सवार दो युवक को धक्का मार दिया. जिसमें सड़क पर गिर कर साईकिल सवार दो युवक जख्मी हो गया।
आसपास के लोगो की मदद से दोनों को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया गया. जख्मी की पहचान काली चौक गोसपुर निवासी सिकंदर सदा के पुत्र सबनधी कुमार (15) एंव लक्ष्मन सदा के पुत्र सुधीर कुमार (18) के रूप में हुई है.सबंधीर का सर फूटा हुआ था एंव सुधीर के पैर में काफी चोट आई थी।
परिजनों ने बताया की दोनों सब्जी लेने साईकिल से पेठिया जा रहे थे. इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आरहे बाईक वाले ने धक्का मार दिया. वही बाईक सवार को भी चोट आई है जिसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया.वही दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
