दलसिंहसराय:कांवरिया पथ के सुगम एवं सुरक्षित यात्रा के बिन्दु पर हुआ विचार विमर्श
दलसिंहसराय,थाना परिसर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा एवं अनुमंडल पदाधिकारी किशन कुमार की अध्यक्षता में श्रावण माह में लगने वाली मेला 2025 को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ शांति समिति की बैठक हुई. वक्ताओ के द्वारा बताया गया कि दलसिंहसराय के विभिन्न मार्गो से गुजरने वाले कांवरिया/शिव भक्तों अत्याधिक संख्या में श्रद्धालुगण द्वारा विभिन्न मंदिरों/ शिवालयों में जलाभिषेक किया जाता है.
कांवरियों एवं डाक बम के द्वारा झमटियाँ से जल लेकर पैदल चल कर दलसिंहसराय, महिसरी, पतैली पथ से होकर थानेश्वर स्थान समस्तीपुर में जलाभिषेक अंतिम सोमवारी आगामी 4 अगस्त को करेंगे.एसडीओ द्वारा बताया गया कि उक्त अवसर पर अधिक भीड़ के नियंत्रण एवं पैदल यात्रा के लिए मार्ग का निर्धारण और शांति पूर्ण यात्रा को लेकर प्रशासन हर प्रयास कर रही है.
बैठक में एसडीओ द्वारा श्रद्धालुओं के दजलाभिषेक के लिए चिन्हित कांवरिया पथ के सुगम एवं सुरक्षित यात्रा के बिन्दु पर विचार विमर्श किया गया.बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी अभिसार कुमार,प्रखण्ड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार,अंचल अधिकारी नेहा कुमारी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
