Patna

स्मार्ट प्रीपेड मीटर का झोल:10 हजार से अधिक स्मार्ट मीटर का सर्वर से संपर्क नहीं,भारी-भरकम बिल

पटना में 10 हजार से अधिक स्मार्ट प्रीपेड मीटर का सर्वर से संपर्क नहीं है। ऐसे उपभोक्ताओं को बिजली कंपनी एक साथ भार-भरकम बिल भेज रही है। इसकी शिकायत करने पर जांच नहीं की जा रही है। उपभोक्ताओं से एकमुश्त राशि का भुगतान करने को कहा जा रहा है। ऐसे नहीं करने पर बिजली सप्लाई बंद हो जाएगी। कारण, स्थानीय स्तर पर बिजली काटने का सिस्टम नहीं है। सबकुछ ऑनलाइन माध्यम से हो रहा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

उपभोक्ताओं को किस्त में राशि चुकाने का समय नहीं दिया जा रहा है। इस संबंध में पूछे जाने पर ईडीएफ के बिहार हेड गौरव कुमार ने कहा कि नॉन कम्युनिकेशन वाले मीटर की शिकायत को दूर किया जा रहा है। पेसू के इंजीनियरों के मुताबिक जिन उपभोक्ताओं का तीन महीने से अधिक समय तक स्मार्ट प्रीपेड मीटर नॉन कम्यूनिकेशन में रहता है, उनकी बकाया राशि की किस्त बनाई जाती है। जिनका मीटर एक महीने तक नॉन कम्यूनिकेशन में रहता है, उनको पूरा बिल जमा करना होता है।

 

18 हजार का बिल दिया

 

रामनगरी निवासी पिंकी प्रियदर्शनी सिंह को 18,974 रुपए का बिल आया। बताया गया आपका स्मार्ट प्रीपेड मीटर नॉन कम्युनिकेशन में था। कम्युनिकेशन में आने पर एक साथ एनर्जी चार्ज जोड़कर दिया गया है।

 

एवरेज बिलिंग कर रही कंपनी

 

दलदली रोड निवासी राजकुमारी देवी ने कहा कि बिजली कंपनी द्वारा स्मार्ट प्रीपेड मीटर में एवरेज बिलिंग की जा रही है। कम और ज्यादा खपत होने पर बैलेंस अलग-अलग नहीं कटता है। यह कैसे हो सकता है कि लगातार तीन-चार दिन एक समान खपत हो रही है?

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!