Patna

पटना जंक्शन पर स्काईवॉक बनेगा, तीनों एफओबी एक साथ जुड़ जाएंगे

पटना जंक्शन पर स्काईवॉक बनेगा। इससे जंक्शन के तीनों एफओबी एक साथ जुड़ जाएंगे। इसके बनने से हर दिन करीब दो लाख से अधिक यात्रियों को एक से दूसरे प्लेटफॉर्म पर आने-जाने में सुविधा मिलेगी। यात्री एक एफओबी से प्लेटफॉर्म पर किसी भी जगह पर उतर सकते हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

वहीं, प्लेटफार्म पर जाने में आसानी होगी। साथ ही स्काईवॉक बनने से तीज-त्योहार को लेकर पटना जंक्शन पर लगने वाली भीड़ को नियंत्रण करने में मदद मिलेगी। दानापुर रेल मंडल के एक अधिकारी के मुताबिक, स्काईवॉक बनाने के लिए सर्वे शुरू कर दिया गया है।

 

 

अगस्त में डीपीआर हाजीपुर जोन को सौंप दी जाएगी। प्लेटफॉर्म नंबर एक से 10 तक पर स्काईवॉक पर चढ़ने के लिए एस्केलेटर और लिफ्ट लगेगी। सबसे अधिक भीड़भाड़ वाले प्लेटफॉर्म पर पहले एस्केलेटर लगेगा। वहीं, एफओबी पर चढ़ने के लिए लिफ्ट लगाई जाएगी। स्काईवॉक पर हर समय आरपीएफ के द्वारा मॉनिटरिंग की जाएगी। यात्रियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!