समस्तीपुर से स्केटिंग टीम देवघर के लिए किया रवाना, हुआ स्वागत
ताजपुर।प्रखंड क्षेत्र के सरसौना शिव मंदिर के परिसर से सोमवार की सुबह स्केटिंग टीम को मंदिर कमिटी के अध्यक्ष सह मुखिया प्रतिनिधि विनय कुमार बबलू समेत ग्रामीणों ने फूलमाला, अंगवस्त्र एवं नकद राशि भेंट कर देवघर के लिए रवाना किया ।
स्केटिंग टीम में रजवा के अमित कुमार, धर्मागतपुर बथुआ के अविनाश कुमार उर्फ भोला एवं लोहिया मधुबनी के सुभाष कुमार शामिल थे ।
बताते चले कि स्केटिंग टीम बीते जनवरी माह में थानेश्वर मंदिर के परिसर से मां वैष्णो देवी की बाइस सौ किलोमीटर की यात्रा कर चुकी है । मौके पर मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष रंजीत कुमार, सचिव सुवेश कुमार एवं सदस्य मुकेश कुमार, विजय कुमार, अजय कुमार समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
