SI की मौत,गर्भवती पत्नी की तबीयत बिगड़ी:8 महीने पहले हुई थी शादी
समस्तीपुर।दरभंगा DTO ऑफिस में कार्यरत ESI (Enforcement Sub Inspector) मुन्ना साहू की सड़क हादसे में मंगलवार को मौत हो गई थी। 8 महीने पहले 22 नवंबर 2024 को मुन्ना की शादी हुई थी। पत्नी रूपा साह 4 महीने की गर्भवती है।
पति की मौत की खबर सुनने के बाद पत्नी की तबीयत बिगड़ गई है। सांस लेने में तकलीफ के बाद रूपा को हसनपुर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मुन्ना ने गांव के ही मिडिल स्कूल से 8वीं तक पढ़ाई की। इसके बाद न्यू इंडिया शुगर मिल हाईस्कूल से मैट्रिक की परीक्षा पास की। इंटर और ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए समस्तीपुर शहर आएं। खुद ट्यूशन पढ़ा कर अपना खर्चा निकाला।
मुन्ना और रूपा की 4 साल पहले शादी हुई थी।
मुन्ना पढ़ाई के साथ ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने लगे। बिहार लोक सेवा आयोग की आयोजित परीक्षा में वे 2023 में सिलेक्ट हुए। उनकी पहली पोस्टिंग सासाराम में हुई। करीब 8 महीना सासाराम में रहने के बाद पिछले एक साल से दरभंगा में पोस्टेड थे।
2023 में मुन्ना की नौकरी लगी थी।
मुन्ना साहू समस्तीपुर के हसनपुर थाना क्षेत्र भठवन पंचायत के खोरी गांव के निवासी थे। जॉब के भी ज्यादा दिन नहीं हुए थे। 2023 में मुन्ना की नौकरी लगी थी। पहली पोस्टिंग सासाराम में हुई थी। जिसके बाद दरभंगा में तबादला हो गया था। वो अपने छोटे भाई को खुद से बड़ा अफसर बनाना चाहते थे।चाचा पवन साहू ने बताया कि, ‘नौकरी लगने के बाद मुन्ना गांव कम आता था। शादी के मौके पर घर आया था। वह काफी खुश था। जल्द ही लौटने की बात कही थी।’
अपने होने वाले बच्चे के लिए काफी खुश था
मुन्ना के बचपन के मित्र गोविंद ने बताया कि, मुन्ना पढ़ने में सामान्य था, लेकिन उसका सपना बचपन से ही पुलिस में जाने का था। मैट्रिक तक मेरे साथ था।बाद में समस्तीपुर और फिर पटना चला गया। मुन्ना ने जो सपना देखा था। उसे उसने पूरा किया। 8 जून को शादी के मौके पर घर आया था तो आखिरी बार मुलाकात हुई थी। घर में नन्हा मेहमान आने की जानकारी के बाद वो बहुत खुश था।
अब जानिए आखिर हादसा हुआ कैसे
मंगलवार को हुए हादसे के वक्त बोलेरो में 3 लोग थे। मुन्ना के अलावा 2 ड्राइवर थे। दोनों घायल गए थे, अभी इलाजरत हैं।घायल चालक अजय ने आपबीती बताई। अजय ने बताया, ‘हमारे साथ एक और ड्राइवर रविश था। ड्राइविंग सीट पर वो ही बैठा था। हमारी गाड़ी सड़क किनारे लगी थी। उसने कहा कि मुझे नींद आ रही है। सर ने कहा चलो आराम कर लो। हम अपनी ड्यूटी के बाद सिमरी से आराम करने जा रहे थे। उस वक्त सुबह के 6 बज रहे थे।
थोड़ी ही दूर जाना था। मैं ड्राइवर वाली सीट के बगल में बैठा था। पीछे सर बैठे थे। पीछे मुड़कर मैं सर से बात कर रहा था। अचानक मैंने जब आगे देखा तो सामने ट्रक खड़ा था। हमारी गाड़ी उससे टकराने वाली थी। मैंने तुरंत स्टेयरिंग मोड़ी। इसके बाद क्या हुआ मुझे नहीं पता।’ घटना मंगलवार की सुबह दरभंगा- मुजफ्फरपुर NH-27 पर हुई थी।
मुन्ना का हसनपुर में घर है। ड्यूटी के दौरान ये गाड़ियों को चेक करने के लिए जा रहे थे। सुबह 6 बजे घटना हुई थी। दिल्ली मोड़ से शोभन की ओर जांच के लिए जा रहे थे। तभी इनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। एक खड़े ट्रक से गाड़ी टकरा गई। चालक रविश कुमार था। गाड़ी विभाग की नहीं थी। प्राइवेट गाड़ी है। कर्तव्य के दौरान मौत पर जो मदद मिलती है, वो मिलेगी।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
