श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में होगी गायनी व सर्जरी की व्यवस्था
समस्तीपुर :सरायरंजन।दरभंगा प्रमंडलीय आयुक्त कौशल किशोर ने गुरुवार को नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने गायनी एवं सर्जरी विभाग को जल्द से जल्द चालू करने का निर्देश दिया। साथ ही निर्माणाधीन अस्पताल एवं कॉलेज का कार्य जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।
उन्होंने अस्पताल में दवाइयों की उपलब्धता और साफ –सफाई पर जोर दिया और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि मरीजों को बाहर से दवाइयां ना खरीदनी पड़े। उन्होंने अस्पताल उपाधीक्षक को और सुधार करने का निर्देश दिया ताकि अस्पताल की व्यवस्था और बेहतर हो सके। इसके अतिरिक्त आयुक्त ने रोगी कल्याण समिति की बैठक भी की और कई निर्देश दिए।