Patna

श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन पटना-मधुपुर के बीच 9 अगस्त तक चलेगी

पटना। देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 12 श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। साथ ही 15 एक्सप्रेस ट्रेनों का अस्थायी ठहराव दिया गया है। 03268 पटना-मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल प्रतिदिन पटना जंक्शन से रात 11:10 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 8:35 बजे मधुपुर पहुंचेगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

वहीं 03267 मधुपुर-पटना श्रावणी मेला स्पेशल मधुपुर से सुबह 8:45 बजे खुलेगी और शाम 6:30 बजे पटना पहुंचेगी। इसके अलावा 03602/03601 डीडीयू-मधुपुर-डीडीयू श्रावणी मेला स्पेशल (सप्ताहिक), 05517/05518 सरायगढ़-देवघर-सरायगढ़ श्रावणी मेला स्पेशल, 03654/03653 गया-मधुपुर-गया श्रावणी मेला स्पेशल, 08646/08645 रांची-भागलपुर-रांची श्रावणी मेला स्पेशल और 08610/08609 रांची-भागलपुर-रांची श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन होगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!