Patna

100 किलो गंगाजल लेकर शिव को मनाने निकले दो युवा,बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना

Patna.सुल्तानगंज स्थित पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा तट पर सावन माह के अवसर पर शिवभक्तों का तांता लगा हुआ है। हर दिन देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर 105 किलोमीटर दूर झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए कांवड़ यात्रा पर निकल रहे हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

उत्तर प्रदेश के मुगलसराय से दो युवा श्रद्धालु अजय गुप्ता और कुंदन साहनी एक विशेष उद्देश्य और मन्नत के साथ सुल्तानगंज पहुंचे। यहां अजगैबीनाथ धाम से 100 किलो गंगाजल भरकर उन्होंने कांवड़ यात्रा की शुरुआत की। नंगे पांव पक्की सड़क पर भारी कांवड़ उठाए, दोनों श्रद्धालु बाबा धाम की ओर अग्रसर हैं।

 

दोनों युवाओं का कहना है कि उनकी मन्नत है गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाना। साथ ही गरीब, जरूरतमंद व लाचार लोगों के लिए एक सेवा आश्रम की स्थापना करना। इसी उद्देश्य को लेकर वे बाबा बैद्यनाथ को जल अर्पित करने जा रहे हैं।

 

यात्रा के दौरान दोनों श्रद्धालुओं ने आम लोगों से अपील की है कि वे अपने माता-पिता की सेवा करें और उन्हें सम्मान दें। उनका कहना है कि यही सच्ची भक्ति और मानव धर्म है। श्रावण मास में आस्था, सेवा और समाज कल्याण का यह अद्भुत संगम श्रद्धालुओं की भक्ति को और भी प्रेरणादायक बना रहा है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!