Patna

पटना में सिक्योरिटी एजेंसी के मालिक का बीच सड़क मर्डर:सिर में मारी गोली,बाइक छोड़कर भागे

पटना में एक बार फिर से बदमाशों ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक की पहचान आदित्य कुमार के रूप में हुई है।सोमवार को आदित्य अपने घर के पास खड़े थे,तभी एक बाइक पर सवार होकर 3 बदमाश पहुंचे और आदित्य के सिर में गोली मार दी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

गोली गलते ही आदित्य जमीन पर गिर पड़ा। फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर आसपास के लोग जुट गए।लोगों की भीड़ जुटती देखकर बदमाश अपनी बाइक छोड़कर ही मौके से फरार हो गए।आदित्य को परिजन अस्पताल ले जा रहे थे,लेकिन रास्ते में ही आदित्य ने दम तोड़ दिया। वारदात पटना के दुल्हिन बाजार थाना इलाके के सदावह गांव की है।

 

आदित्य कुमार FSS पटना सिक्योरिटी एजेंसी का चलाता था। पिछले 5 सालों से पटना में ही रहता था। रविवार की शाम को वह अपने गांव लौटा था।

 

10 कट्ठा जमीन को लेकर चल रहा था विवाद

 

मृतक के पिता विजय सिंह ने बताया कि, 10 कट्ठा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। उन्होंने गांव के ही नीतीश कुमार और उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है।विजय सिंह के अनुसार, आदित्य कल ही पटना से घर लौटा था। सुबह नीतीश कुमार अपने साथियों के साथ आया और जमीनी विवाद को लेकर मारपीट शुरू की। इसके बाद सिर में गोली मार दी.पटना पश्चिम सिटी SP भानु प्रताप सिंह ने बताया कि सदावह गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। मृतक की पहचान आदित्य कुमार उर्फ छोटू के रूप में हुई है।

 

घटना के पीछे का कारण जमीनी विवाद सामने आ रहा है। पुलिस ने अपराधियों की पहचान कर ली है। फिलहाल घटना स्थल से एक बाइक को भी बरामद किया गया है जो अपराधी का बताया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!