Samastipur

समस्तीपुर:सीपीएस में मनाया गया सावन महोत्सव,मेहंदी डिजाइन अपने हाथों पर बनाकर दिखाया

Samastipur News:समस्तीपुर : शहर के ताजपुर रोड स्थित सेंट्रल पब्लिक स्कूल में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया. विद्यालय परिसर को हरे और पीले रंगों से सजाया गया, जो सावन महीने की हरियाली और खुशहाली का प्रतीक था. छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम को खुले दिल से सराहा और नन्हे-मुन्ने कलाकारों के बेहतरीन प्रस्तुतियों की भूरी भूरी प्रशंसा की. मेहंदी प्रतियोगिता में सभी छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सुंदर एवं आकर्षक मेहंदी डिजाइन अपने हाथों पर बनाकर दिखाया. निदेशक मो. आरिफ ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की प्रतिभा निखारने और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं. इस अवसर पर विद्यालय के सह निर्देशिका शहमीना आरीफ ने कहा कि सावन का महीना प्रकृति की सुंदरता और आध्यात्मिकता का प्रतीक है, जो हरियाली, वर्षा और नई शुरुआत का संदेश देता है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!