Samastipur

समस्तीपुर से दरभंगा कॉलेज गई स्टूडेंट गायब: सीसीटीवी में कॉलेज से निकलती नहीं दिखी,अंदर गई

समस्तीपुर.दरभंगा के ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी के सीएम कॉलेज की पीजी सेकेंड सेमेस्टर की स्टूडेंट मोनिका 27 जून से लापता है। मोनिका रोजाना समस्तीपुर से ट्रेन से कॉलेज आती थी। 27 जून को भी सुबह 7 बजे समस्तीपुर से निकली थी। करीब 9 बजे दरभंगा पहुंचने के बाद उसने पिता को कॉल कर बताया कि वो राजकुमारगंज में है। इसके बाद मोनिका का मोबाइल बंद हो गया।पिता पवन कुमार शर्मा ने बताया कि बेटी से संपर्क नहीं होने पर उन्होंने कॉलेज पहुंचकर खोजबीन की। कॉलेज के सीसीटीवी फुटेज में मोनिका सुबह 8:59 बजे मेन गेट से कॉलेज में प्रवेश करती दिखी। 9:02 बजे वो सेकेंड फ्लोर पर जाती नजर आई। लेकिन छुट्टी के बाद कॉलेज से बाहर निकलते हुए नहीं दिखी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

शिकायत करने पहुंचे परिजन।

परिजन ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पिता ने बताया कि घटना को तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस की ओर से भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं दिख रही है। उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रिंसिपल ने भी छात्रा के बारे में ज्यादा जानकारी देने में रुचि नहीं दिखाई।

 

पीजी सेकेंड इयर की स्टूडेंट है मोनिका

 

समस्तीपुर के पवन कुमार शर्मा ने बताया कि बेटी 27 तारीख से लापता है। वह दरभंगा के सीएम आर्ट्स कॉलेज में पीजी सेकेंड ईयर की छात्रा है। पिता ने बताया कि 27 तारीख को सुबह 6:30 बजे उन्होंने बेटी को समस्तीपुर स्टेशन पर छोड़ा। वह जानकी एक्सप्रेस से दरभंगा गई। सुबह 8:58 पर कॉलेज के मुख्य द्वार से प्रवेश करती है। 9:02 पर वह सेकेंड फ्लोर पर जाती है। यह सब सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुआ है। वहां पहुंचकर उसने पिता को फोन कर बताया कि वह कॉलेज पहुंच गई है। वह हर दिन घर से निकलने के बाद पहुंचने की जानकारी देती थी।

 

पिता ने बताया कि दोपहर 1:30 बजे उन्होंने बेटी को फोन किया। मोबाइल स्विच ऑफ मिला। उन्हें लगा कि वह 4 बजे तक ट्रेन पकड़कर समस्तीपुर लौट आएगी। परिवार ने 4:30, 5:00 और 6:00 बजे तक इंतजार किया। जब वह नहीं लौटी तो शाम 7:00 बजे दरभंगा के लिए निकले। लहेरियासराय थाना पहुंचे। थाना प्रभारी ने कहा कि रात हो गई है, कॉलेज बंद होगा। सुबह लहेरियासराय थाना आने को कहा।अगले दिन सुबह परिवार लहेरियासराय थाना पहुंचा। पुलिस उन्हें कॉलेज लेकर गई। प्रिंसिपल के चेंबर में सीसीटीवी फुटेज चेक किया गया। छात्रा का कॉलेज में प्रवेश करते हुए वीडियो मिला। 5:00 बजे तक के कैमरे खंगाले गए। कॉलेज से बाहर निकलते हुए कोई फुटेज नहीं मिला।

 

पुलिस बोली- मोबाइल लोकेशन के जरिए तलाश रहे

 

लहेरियासराय थाना ने कहा कि मामला नगर थाना क्षेत्र का है। वहां आवेदन देने को कहा। नगर थाना ने फिर लहेरियासराय थाना भेज दिया। आखिर में नगर थाना में आवेदन लिया गया। पुलिस ने कहा कि जांच करेंगे। मोबाइल लोकेशन निकालेंगे। फिर आगे कार्रवाई होगी।

 

पिता ने बताया कि वे साधारण परिवार से हैं। कॉल डिटेल्स में सिर्फ रिश्तेदारों के नंबर मिले। बेटी मोबाइल ज्यादा इस्तेमाल नहीं करती थी। वह घर का मोबाइल ही रखती थी। रोज समस्तीपुर से दरभंगा आते हैं। अब तक बेटी का कोई सुराग नहीं मिला है। परिवार परेशान है। पांच दिन हो गए हैं। कोई जानकारी नहीं मिली है। थाना प्रभारी कहते हैं कि जब तक कोई डिटेल्स नहीं मिलती, कार्रवाई कैसे करें।

 

पिता ने कहा कि पुलिस ने कुछ प्रयास जरूर किए हैं, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकला है। न निगेटिव, न पॉजिटिव कुछ भी पता नहीं चल रहा है। बेटी कहां गई, यह जानने की बेचैनी है। इसलिए एसपी से गुहार लगाने आए हैं।नगर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। छात्रा के मोबाइल कॉल डिटेल्स निकाले जा रहे हैं। जल्द ही छात्रा को बरामद कर लिया जाएगा। पिता ने बताया कि सोमवार को एसएसपी जगुनाथ रेड्डी से मिलने जा रहे हैं।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!