Samastipur

समस्तीपुर की युवती ने किया प्रेम विवाह,शादी के बाद जारी किया वीडियो,कहा मेरे..

समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र की एक युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसने अपने शादी करने की बात कही साथ ही वीडियो में युवती ने साफ तौर पर कहा है कि अगर उसके पति या उनके परिवार को कोई नुकसान पहुंचता है, तो इसके लिए उसका मायका यानी उसके परिवारवाले जिम्मेदार होंगे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जानकारी के अनुसार, युवती ने हाल ही में घर से भागकर प्रेम विवाह किया है। जिसके बाद एक वायरल वीडियो बना युवती ने कहा कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है और वह अपने पति के साथ खुश है। लेकिन उसे डर है कि उसके मायकेवाले इस शादी से नाराज हैं और ससुरालवालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

युवती ने पुलिस से भी अपील की है कि उसके ससुरालवालों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और उसके परिवार से उन्हें किसी तरह की धमकी न दी जाए।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!