समस्तीपुर में ज्वेलरी दुकानदार से लूट कांड का खुलासा,3 अपराधी लुट के समान के साथ गिरफ्तार
समस्तीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्वर्ण व्यवसाय से हुए 22 जुलाई को लूट मामले का खुलासा करते हुए ,लूट की घटना में शामिल तीन अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया है ।जिसके पास से स्वर्ण व्यवसाय से लूटे गए समान भी बरामद किया गया है ।
बताते चले कि जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के देव ज्वेलर्स के मालिक देव सोनी से अज्ञात अपराधियों ने वारिसनगर थाना क्षेत्र के मनियारपुर के पास संध्या लगभग 8:00 बजे अपने थैला में सोना चांदी और पुराना गहना लेकर अपने साला लक्ष्मण कुमार के साथ वह घर जा रहे थे । इसी क्रम में इस्लामपुर गांव के पास दो मोटरसाइकिल सवार अज्ञात अपराधियों के द्वारा दोनों व्यक्ति को हथियार का भय दिखाकर लूट की घटना को अंजाम दिया । इस घटना को लेकर कल्याणपुर थाना में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की ।
पुलिस ने मामले को लेकर एक एसआईटी गठन कर तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर इस लूट कांड का उद्भेदन किया जिसमें शामिल तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया । गिरफ्तार अपराधियों की पहचान मोहम्मद आरजू इमाम, मोहम्मद अकबर अली और लखिन्द्र कुमार के रूप में हुई है मजिसके पास से एक मोबाइल दो पुराना चांदी जैसा पायल बरामद किया गया । इस संबंध में सदर एसडीपीओ 2 संजय कुमार ने बताया कि तीनों गिरफ्तार अपराधी पूर्व से आपराधिक प्रवृत्ति का रहा है।
जिसपर पूर्व से ही कई थानों में लूट,चोरी जैसे मामले दर्ज है । इसमे लखिन्द्र कुमार वारिसनगर थाना में हुए एक चोरी मामले में जेल भी जा चुका है ।यह तीनों वारिसनगर थाना क्षेत्र के रतवारा के रहने वाले हैं ।हालांकि इस लुट की घटना में तीन और अपराधी की पहचान की गई है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है ।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
