समस्तीपुर:नगर निगम उपचुनाव का परिणाम घोषित:वार्ड नंबर-15 से विकास और 29 से निशा ने दर्ज की जीत
समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर-15, 29 और 43 में हुए उपचुनाव का आज परिणाम सामने आ गया। समस्तीपुर एसडीओ कार्यालय परिसर में पत्रों की गिनती सोमवार को की गई। जिसमें वार्ड 15 की प्रत्याशी विकास कुमार ने 479 वोटों से जीत दर्ज की।
विकास को 1414 मत मिले। जबकि, दूसरे स्थान पर रहे मुन्ना कुमार को 935 वोट से संतोष करना पड़ा। इस वार्ड के पूर्व वार्ड आयुक्त रामनारायण महतो के निधन होने पर यहां उप चुनाव कराया गया था। विकास पूर्व वार्ड आयुक्त स्वर्गीय रामनारायण राय का बेटा है। जीत दर्ज करने के बाद विकास ने कहा कि अपने पिता के अधूरे कार्यों को पूरा करना उनका लक्ष्य है.नगर निगम क्षेत्र में पेयजल की समस्या है। नाला उड़ाही का मामला हो सभी क्षेत्रों में वह काम कर जनता के सुख दुख में भाग लेंगे।
वार्ड-29 से निशा कुमारी की जीत
वार्ड-29 से निशा कुमारी ने जीत दर्ज की। जीत दर्ज करने के बाद निशा ने बताया कि इस सीट पर पहले उनकी सासू मां ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने इस वार्ड में कई विकास के काम किए हैं, उनके निधन के बाद कुछ काम अधूरी रह गए थे। जिस काम को वह आगे बढ़ाएगी।
वार्ड 29 से निशा कुमारी ने जीत हासिल की है।
वार्ड-43 से सीमा कुमारी का पूर्व में निर्विरोध चुनाव हो चुका है। इस वार्ड से किसी भी प्रत्याशी ने पर्चा नहीं भरा था। मत पत्रों की गिनती के बाद निर्वाचन पदाधिकारी अपर समाहर्ता अजय कुमार तिवारी ने जीत का प्रमाण पत्र सौंपा।
जीत के बाद जश्न का माहौल, होली मनी
उधर प्रमाण पत्र लेकर जैसे ही जीते हुए उम्मीदवार नीचे उतरे लोगों ने माला पहनाकर उनका भाव स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया। बाद में लोगों ने जीते हुए प्रत्याशी के साथ विजय जुलूस भी निकाला।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
