बिनती रघुबीर गुसांई और आस बिस्वास भरोसो हरो जीव जडताई गीत से भक्तिमय हुआ केवटा ठाकुरवाड़ी
दलसिंहसराय : प्रखंड के केवटा स्थित पुरानी ठाकुरवाड़ी में दो दिवसीय नीलकंठ रामायण गोष्ठी सह भजन संध्या का आयोजन शनिवार को की गई।
अखिल भारतीय रामचरितमानस प्रचार संघ जिला शाखा समस्तीपुर का 60वाँ अधिवेशन एवं नीलकंठ रामायण गोष्ठी का 56वाँ वर्ष गाँठ के उपलक्ष्य में और केवटा निवासी मां ममतामय मां स्व मीना चौधरी के पुण्य स्मृति में समर्पित दो दिवसीय गोष्टी, भजन संध्या सह महंत समागम सम्मान समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री श्री 108 रामबिहारी दास उर्फ महराज, चंद्रकांत चौधरी, राजीकांत चौधरी उर्फ बबलू चौधरी , उमाशंकर चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रवचन वाचन करते हुए संत लक्ष्मी नारायण सिंह ने करते हुए कहा कि संत ही जीवात्मा को परमात्मा से मिलाने का काम करते है । देवेंद्र शास्त्री अध्यक्षता और सरोज चौधरी के संचालन में आयोजित प्रवचन में संरक्षण 108 राम सुमिरन दास जी महाराज, विश्व मोहन दास, महाराज सत्यनारायण मिश्र, इंद्रकांत झा, आदि ने प्रवचन करते हुए रामचरित्र मानस पर विस्तार से बताया।
संध्या में विश्व ख्याति प्राप्त भजन गायक वाराणसी से पधारे डॉ विजय कपूर ने तुलसी दस की पद, बिनती रघुबीर गुसांई और आस बिस्वास भरोसो हरो जीव जडताई गीत ,चहौं न कुमति सुगति संपति कछु,रिधि सिधि बिपुल बड़ाई, हेतू रहित अनुराग राम पद बढै अनुदिन अधिकाई से ठाकुवाडी परिसर में उपस्थित लोगों को भक्तिमय कर दिया। विजय कपूर ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत से लोग को झुमाया । वही लक्ष्मी नारायण सिंह , दिव्यांशी ठाकुर और स्थानीय केवटा निवासी कलाकार वैष्णवी चौधरी ने भी अपनी मीठी मधुर गीत से श्रोताओं ने झूमने पर मजबूर कर दिया । मौके पर रजनीकांत चौधरी उर्फ बबलू , मुकेश चौधरी, नवीन कुमार चौधरी, संजीव कुमार चौधरी ,गोपाल चौधरी आदि ग्रामीण उपस्थित थे ।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
