दलसिंहसराय:मुहर्रम पर्व को लेकर समीक्षा बैठक में विशेष दिशा निर्देश दिया गया
दलसिंहसराय,मुहर्रम पर्व के अवसर पर अनुमंडल कार्यालय में विधि व्यवस्था की समीक्षा हेतु एसडीओ किशन कुमार एंव डीएसपी विवेक कुमार की अध्यक्षता में बैठक किया गया.बैठक में शांति समिति की बैठक,जुलूस की संख्या,फ्लैगs मार्च, दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की संवेदनशील स्थानों पर प्रतिनियुक्ति आदि विषयों पर समीक्षा की गई.
साथ ही निदेश दिया गया कि डीजे पर पुर्णतः प्रतिबंध रहेगा.जुलुस के लिए शीघ्र जांचोपरांत स्वीकृति दिए जाने हेतु निर्देश दिया गया.जुलूस स्वीकृति के बिना नही निकालने का निर्देश दिया गया.