दलसिंहसराय:बिहार बंदी को लेकर किया चक्काजाम,टायर जला किया प्रदर्शन
दलसिंहसराय।शहर में बिहार बंदी को लेकर चक्काजाम देखने को मिला.इंडिया गठबंधन के घटक दलों राजद,कांग्रेस,वीआईपी, सीपीआई और अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतर कर जोरदार प्रदर्शन किया.प्रदर्शनकारियों ने शहर के महावीर चौक से मुख्य बाजार होते हुए जुलूस और पैदल मार्च कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी किया.महावीर चौक से जुलूस शुरू होकर सरदार गंज चौक,गुदरी रोड,नवादा होते हुए एन एच 28 तक पहुंचा.इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार पर लोकतंत्र को कमजोर करने और विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया.वही टायर जला कर प्रदर्शन किया।
वही करीब तीन घण्टे जाम के बाद डीएसपी विवेक कुमार शर्मा, थानाध्यक्ष मो इरसाद आलम दल बल के साथ पहुंचकर जाम समाप्त करवाया.सरदारगंज चौक पर संबोधित करते हुए महागठबंधन के सत्यनारायण सिंह, फैज अहमद फैज, शंकर साह,सीपीएम के विधानचंद्र, नीलम देवी,रामसेवक राय,विनोद कुमार समीर,राम विलास शर्मा,शंकर राम, मो० उस्मान,राज दीपक,उमेश राम प्रकाश,चंदन प्रसाद, कुंदन कुमार,नन्दु महतो, मो जावीर सहित कई लोगो ने एनडीए सरकार और चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए कहा कि जैसे महाराष्ट्र का चुनाव चोरी किया गया।
वैसे ही बिहार के चुनाव को चोरी करने की कोशिश हो रही है. बिहार के गरीबों के हक छीनने की कोशिश की जा रही है.लेकिन, हमलोग ऐसा नहीं होने देंगे.जब तक उनका यह निर्णय वापस नहीं होता हमलोग अपने नेता तेजस्वी यादव के निर्देशन में आंदोलन करेंगे. मतदाता पुनरीक्षण कार्य को “वोट बंदी” करार देते हुए आज चक्काजाम किया गया है.प्रखण्ड प्रमुख संजीव कुमार ने कहा कि जब तक हमारे नेता लालू यादव, तेजस्वी यादव, जैसे लोग रहेंगे, तब तक सरकार की मनमानी नहीं होने दी जाएगी.किसी भी गरीब का हक नहीं मारा जाएगा. मौके पर सभी दल के नेता मौजूद थे।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
