Patna

मीनार घाट से सीधे नदी में पहुंच गई कार,गंगा में डूबे दंपती का नाविकों ने किया रेस्क्यू

पटना के दीघा थाना क्षेत्र के मीनार घाट पर शुक्रवार को एक कार बेकाबू होकर गंगा में चली गई। कार में पति-पत्नी सवार थे। दोनों नई कार लेकर मीनार घाट पहुंचे थे। घाट पर पहुंचने के बाद पति ने ब्रेक के बाद एक्सीलेटर दबा दिया, जिससे कार सीधे गंगा नदी में घुस गई और डूबने लगी। इसके बाद कार में मौजूद दंपती चिल्लाने लगे।नाविकों ने डूबती कार को देखकर तुरंत दंपती को बचाने का प्रयास किया, काफी कोशिश के बाद लगभग 45 मिनट में नाविकों ने दोनों का रेस्क्यू कर लिया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

ब्रेक लेने के बजाय एक्सलेटर पर रख दिया पैर

 

चश्मदीदों के मुताबिक, कार में पति पत्नी सवार थे। नई कार थी। शाम के वक्त दोनों गंगा घाट पर आए थे। ब्रेक लेने के बजाय आदित्य प्रकाश ने एक्सलेटर पर पैर रख दिया। जिसके बाद कार सीधे घाट को क्रॉस करते हुए गंगा में समा गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद आस पास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

 

पुलिस पति-पत्नी से पूछताछ कर रही

 

दीघा के थानेदार संतोष सिंह ने बताया, ‘कार नहीं निकल पाई है। उसे भी निकालने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस दोनों से पूछताछ करके ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर कैसे गाड़ी गंगा में समा गई। इसके पीछे की वजह क्या थी।घाट पर नाव चालक राहुल और अंशु की वाहवाही हो रही है। इन्हीं दोनों ने सबसे पहले कार को डूबते हुए देखा और बिना देर किए रेस्क्यू के लिए डूबते कार के पास पहुंचे थे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!