बिहार के 8 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट:बाकी जिलों में सताएगी गर्मी, देखे लिस्ट
पटना.बिहार में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के बाद अब मौसम पूरी तरह बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना नहीं हैं।इससे उमस भरी गर्मी लोगों को एक बार फिर से परेशान कर सकती है। मौसम विभाग ने आज यानी मंगलवार को गया, नवादा समेत राज्य के 8 जिलों में हल्की बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।इन जिलों में बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।
अगले 7 दिनों तक मूसलाधार बारिश होने की संभावना कम
मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार में मानसून की स्थिति फिलहाल कमजोर पड़ गई है। ट्रफ लाइन के मध्य भारत की ओर शिफ्ट होने से पूरे राज्य में बारिश की संभावना कम हो गई है। विभाग ने बताया कि अगले सात दिनों तक बिहार में कहीं भी मूसलाधार बारिश होने की संभावना ना के बराबर है। दक्षिणी और पूर्वी बिहार के कुछ इलाकों में ही हल्के बादल छाए रह सकते हैं और वातावरण में नमी की मात्रा अधिक होने पर बौछारें पड़ सकती हैं। लेकिन यह बारिश कृषि कार्यों के लिए पर्याप्त नहीं होगी।
अधिकतम तापमान लगातार बढ़ेगा
मौसम विभाग के अनुसार, पटना सहित पूरे बिहार का अधिकतम तापमान लगातार बढ़ेगा। दिन का तापमान 34 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि रात का तापमान भी 26 से 28 डिग्री के आसपास रहेगा। हवा में नमी की मात्रा अधिक होने के कारण उमस लोगों को ज्यादा परेशान करेगी। शहरों में गर्म हवा और ऊमस के चलते गर्मी का एहसास और बढ़ जाएगा।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
