Samastipur

प्रशांत पंकज ने महादलित बस्ती के बच्चों के बीच केक काटकर जन्मदिन मनाया

दलसिंहसराय,राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश महासचिव प्रशांत पंकज ने उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मोख्तियारपुर,नगरगामा एवं भगवानपुर कमला आदि पंचायतों में महादलित बस्ती के बच्चों के बीच केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इस अवसर पर उपस्थित सैंकड़ो बच्चों के बीच उन्होंने बिस्किट, कॉपी-कलम का वितरण करते हुए उन्हें पढ़ने लिखने एवं नियमित रूप से स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया.उन्होंने कहा कि शिक्षा मनुष्य का सबसे बड़ा हथियार है.शिक्षा के बल पर इंसान आज चाँद ही नहीं अन्य ग्रहों पर भी पहुँच चुका है।

 

उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित बच्चों के माता पिता को भी बच्चों को नियमित स्कूल भेजने को कहा. उन्होंने कहा जरूरतमंदों की सेवा से आत्मीय खुशी मिलती है,यह पुनीत कार्य जन्मदिवस को विशेष बनाता है.इस अवसर पर रालोमो प्रखण्ड अध्यक्ष धनेश्वर महतो, सोनू साहनी, अरविंद कुशवाहा, अजीत कुमार कुशवाहा, राजू सदा, रंजीत सदा, राजा साहनी, मो. आजाद, अखलेश साह, प्रदीप कुमार, अजय शर्मा सहित अन्य लोग थे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!