PatnaSamastipur

समस्तीपुर में पुलिस टीम पर हमला,थानाध्यक्ष का हाथ टूटा, दो अन्य पुलिसकर्मी रेफर,पथराव के बाद पहुंची चार थानों की टीम,दो गिरफ्तार

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर उत्तर पंचायत में बुधवार की रात्रि चोरी की आरोपियों पकड़ने पहुंची विभूतिपुर पुलिस पर उपद्रवियों ने जमकर पथराव करने का मामला सामने आया है ।इस घटना में विभूतिपुर थाना अध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप का दाहिना हाथ टूट गया। वहीं महिला पुलिस नितू कुमारी व एएसआई सत्येंद्र कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी को ईलाज के लिए सीएससी विभूतिपुर में भर्ती कराया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

जहां एएसआई सत्येंद्र कुमार की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में रेफर कर दिया गया ,सदर अस्पताल में इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे पीएमसीएच रेफर किया गया है ।घटना के बाद रोसड़ा डीएसपी संजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में पहुंची चार थाना की बड़ी संख्या में पुलिस ने घेराबंदी कर एक महिला एवं एक पुरुष उपद्रवियों को हिरासत में लेकर थाना लाया।

 

 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि 22 जुलाई मंगलवार की रात्रि कल्याणपुर उत्तर पंचायत के वार्ड 08 निवासी जय नारायण लाल के पुत्र विकास कुमार के बंद घर में चोरों ने चोरी की घटना का अंजाम दिया था। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी थी।सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बुधवार की रात्रि विभूतिपुर पुलिस चोरी के आरोपियों को पकड़ने पहुंची । पुलिस को पहुंचते ही उपद्रवियों द्वारा छत पर से पथराव करना शुरू कर दिया। जिस घटना में थाना अध्यक्ष सहित ,एक एएसआई एवं महिला पुलिस जख्मी हो गए।

 

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!