Patna

गया वालों की बल्ले-बल्ले,मिल गई पहली अमृत भारत ट्रेन,देखे डिटेल

पटना.गया। गया जंक्शन को पहली अमृत भारत ट्रेन मिल गई है। इस ट्रेन का शुभारंभ शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोतिहारी से किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 6-7 पर मालदा टाउन-भागलपुर-गोमती नगर, लखनऊ अमृत भारत एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का भव्य स्वागत किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इसके बाद, उन्होंने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि गुड़गांव की तर्ज पर गयाजी में विकास की योजनाएं लागू की जाएंगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने 42 वर्षों में ऐसा प्रधानमंत्री नहीं देखा जो हर वर्ग के विकास के लिए इतना समर्पित हो।

 

 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जो वादे करते हैं, उन्हें पूरा करने में विश्वास रखते हैं, और यही कारण है कि वे एक प्रभावी नेता हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है और नए विकास के अवसर उत्पन्न हो रहे हैं।

 

गयाजी के विकास के लिए विशेष ध्यान देने की बात करते हुए उन्होंने कहा कि यहां के लोगों के लिए बेहतर सुविधाएं और अवसर प्रदान किए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री ने रेलवे की इस पहल को यात्रियों के लिए लाभकारी बताया। अमृत भारत ट्रेन के शुरू होने से मालदा टाउन और गोमती नगर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!