Patna

पटना-नई दिल्ली अमृत भारत का 18 जुलाई को प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी:20 से नियमित परिचालन

पटना-नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद‌्घाटन 18 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन करेंगे। 20 जुलाई से इसका नियमित परिचालन होगा। 16 जुलाई तक 22 कोच की रैक दानापुर रेलमंडल और दिल्ली को मिलेगी। यह करीब 130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ने वाली सुपरफास्ट ट्रेन है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

यात्री इस ट्रेन से पटना-दिल्ली के बीच का 1000 किमी का सफर 10 घंटे में पूरा करेंगे। इसमें जनरल और स्लीपर कोच होंगे। एसी कोच नहीं होंगे। लेकिन, सुविधाएं वंदे भारत वाली ही होंगी। इसका किराया सामान्य एक्सप्रेस ट्रेन की तुलना में 15-17 फीसदी अधिक होगा। पटना से दिल्ली का स्लीपर का किराया 1065 रुपए हो सकता है। इसकी बोगियां नारंगी और ग्रे रंगों की होंगी।

 

ये सुविधाएं होंगी

 

एक डिब्बे से दूसरे डिब्बे में आ-जा सकेंगे।

हर सीट के पास चार्जिंग प्वाइंट मिलेगा।

सीसीटीवी कैमरे, बायो वैक्यूम वॉशरूम, सेंसर नल, एलईडी लाइट और सूचना बोर्ड होंगे।

इन स्टेशनों पर रुकेगी

 

पटना-दिल्ली के बीच आरा, बक्सर, डीडीयू, मिर्जापुर, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, इटावा सहित करीब 12 स्टेशनों पर।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!