Patna

बिहार सरकार की नीति “न्याय के साथ विकास” पर आधारित है:मंत्री विजय कुमार चौधरी

पटना.नालंदा.। 11 जुलाई 2025 को नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री , बिहार सरकार के कर कमलों द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में बढ़ी हुई दर पर राशि अंतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण टाउन हॉल ,बिहारशरीफ नालंदा में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन विजय कुमार चौधरी, मंत्री, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य विभाग,बिहार सरकार -सह- प्रभारी मंत्री, नालंदा द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया ।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

माननीय मुख्यमंत्री द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अन्तर्गत संचालित सभी छः पेंशन योजनाओं में पेंशनधारियों को दी जा रही पेंशन की राशि माह जून, 2025 से 400/- रू0 से बढ़ाकर 1100/- रू० किया गया है,पेंशन की बढ़ी हुई राशि माह जून, 2025 से डी०बी०टी० के माध्यम से अंतरित की गई ।इस कार्यक्रम के अवसर पर जिलेभर में जिला मुख्यालय, प्रखण्ड मुख्यालय, ग्राम पंचायत मुख्यालय , राजस्व ग्राम एवं नगर निकाय के वार्ड स्तर पर वृहद पैमाने पर आयोजित कार्यक्रम में सभी पेंशन योजनाओं के पेंशनधारियों ने भाग लिया तथा माननीय मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा होनेवाले राशि के अंतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण टी०वी०/ लैपटॉप/मोबाईल के माध्यम से जुड़कर देखा एवं सुना गया ।

मंत्री द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी पेंशनधारियों को संबोधित करते हुए माननीय मुख्यमंत्री का संदेश से अवगत कराते हुए कहा
बिहार सरकार की नीति “न्याय के साथ विकास” पर आधारित है, जिसका उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को न्यायसंगत और समान अवसर प्रदान करना है। हमारी यह प्रतिबद्धता है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। इसी उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिनका लक्ष्य समाज के कमजोर वर्गों को सहायता और संबल देना है ताकि उनके आत्मसम्मान में वृद्धि हो एवं उन्हें गरिमापूर्ण जीवन जीने का अवसर मिले।राज्य सरकार आपके सामाजिक और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। हम जानते हैं कि आपको सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर प्रदान करना केवल सरकार की ही जिम्मेदारी नहीं बल्कि हम सबका नैतिक कर्तव्य भी है। इसी क्रम में यह जानकारी साझा करते हुए मुझे प्रसन्नता हो रही है कि हमारी सरकार ने वृद्ध, विधवा एवं दिव्यांगजनों को दी जा रही पेंशन की राशि को माह जून, 2025 से 400 रूपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 1100 रुपये प्रतिमाह करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है और आज राज्य के सभी पेंशनधारियों को बढ़ी हुई राशि का हस्तांतरण सीधे उनके बैंक खाते में किया जा रहा है। इसका लाभ राज्य के 1 करोड़ 11 लाख 69 हजार पेंशनधारियों को होगा।

सीधा प्रसारण के इस कार्यक्रम में पुष्पा देवी, ग्राम पंचायत तेतरावां, प्रखंड बिहार शरीफ जो जीविका दीदी समुह के सदस्य हैं माननीय मुख्यमंत्री जी से सीधे जुड़कर उनको मिलने वाली विधवा पेंशन ₹400 से बढ़ाकर ₹1100 प्रतिमाह की गई है, इसके लिए माननीय मुख्यमंत्री जी को उन्होंने बधाई एवं धन्यवाद दिया । मुख्यमंत्री जी द्वारा किए जा रहे विकासात्मक कार्यो यथा सड़क, बिजली, पानी, शौचालय, सुरक्षा जैसे कार्यों की भी उन्होंने सराहना की ।

*नालंदा जिला मे सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत बढ़ी पेंशन राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की गई है जो निम्न है:-

1. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना अंतर्गत जिला में कुल लाभुक 114829 के बीच 12,63,11,900 राशि का भुगतान किया गया।
2. मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना अंतर्गत जिला में कुल लाभुक 181208 के बीच 20,00,77,600 राशि का भुगतान किया गया।
3. बिहार निःशक्तता पेंशन योजना अंतर्गत नालन्दा जिला में कुल लाभुक 28575 के बीच 3,14,48,900/- राशि का भुगतान किया गया।
4. लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत नालन्दा जिला में कुल लाभुक 36345 के बीच 4,00,01,900 राशि का भुगतान किया गया।
5. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना अंतर्गत नालन्दा जिला में कुल लाभुक 15311 के बीच 1,68,46,900 राशि का भुगतान किया गया।
6. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना अंतर्गत नालन्दा जिला में कुल लाभुक 5630 के बीच 61,93,000 राशि का भुगतान किया गया।इस प्रकार नालन्दा जिला अन्तर्गत कुल 381898 पेंशन लाभुकों के बीच 42,08,80,200 राशि का भुगतान किया गया।

इस अवसर पर कौशलेंद्र कुमार, सांसद, नालंदा , डॉ जितेंद्र कुमार, विधायक अस्थावां ,श्री कृष्ण मुरारी शरण, विधायक हिलसा , रीना यादव, एमएलसी , अनीता देवी , महापौर, बिहार शरीफ, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त ,उप विकास आयुक्त ,अपर समाहर्ता ,अपर समाहर्ता आपदा, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग ,डीपीओ आईसीडीएस, जीविका परियोजना प्रबंधक सहित संबंधित पदाधिकारी गण एवं महिला /पुरुष पेंशनधारी आदि उपस्थित थे

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!