Ajab Gajab NewsPatna

दानापुर रेलवे स्टेशन पर यात्री से लूटपाट, 2 गिरफ्तार

पटना.दानापुर रेल पुलिस ने प्लेटफॉर्म पर लूटपाट के मामले में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान खगौल निवासी साहिल कुमार उर्फ छोटू और राहुल कुमार के रूप में हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

घटना 12 जुलाई की शाम की है। पीड़ित गौरव सिंह शयमपुर अररिया के रहने वाले हैं। वह दिल्ली जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। प्लेटफॉर्म नंबर 4-5 पर टॉयलेट के लिए अंधेरे वाली जगह पर गए। इसी दौरान दो बदमाशों ने उनका मोबाइल छीनने का प्रयास किया।

 

विरोध करने पर आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। बदमाश मोबाइल और 2200 रुपए लेकर फरार हो गए।

 

रेल एसपी अमरतेंदु शेखर ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर दोनों आरोपियों को पकड़ा। उनके पास से लूटा गया मोबाइल और एक अन्य चोरी का मोबाइल भी बरामद हुआ है।दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास है। साहिल के खिलाफ खगौल थाने में दो मामले दर्ज हैं। राहुल के खिलाफ खगौल थाना और आरपीएफ थाने में एक-एक मामला दर्ज है। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!