DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय:करेंट लगने से बीए के छात्र की हुई मौत,पोल के अर्थिंग में लगा करेंट, अस्पताल में मौत

दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र के उजियारपुर के महेसारी में गुरुवार को पोल के अर्थिंग में सटने से एक बीए के छात्र की मौत इलाज के दौरान दलसिंहसराय अनुमंडल अस्पताल में हो गई. मृतक की पहचान महेसारी वार्ड 14 निवासी प्रवीण कुमार के रूप में हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मृतक के भाई प्रिंस कुमार ने बताता की गुरुवार की सुबह प्रवीण सो कर उठा और घर के बाहर साफ सफाई कर रहा था. घर के बाहर बिजली का पोल है जिसका अर्थिंग उसी जगह गड़ा हुआ है.जिसमें बारिश के कारण आज विधुत प्रवाह हो रही थी.जिसका उसे पता नहीं था.साफ करते समय वह आर्थिग में सट गया. आसपास के लोगो ने देखा तो किसी तरह उसे छुड़ा कर परिजनों को इसकी सुचना दिया.ग्रामीणों की मदद से उसे दलसिंहसराय अनुमंडल अस्पताल में में भर्ती करवाया गया. जहाँ डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया.वह बीए में पढ़ाई करते थे एंव घर पर ही खेती बारी भी करते थे.दो भाई एंव एक बहन थे.छोटे बेटे की मौत से स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल था. वही इसकी सुचना पुलिस को दिया गया. सुचना पर पहुंची पुलिस शव को लेकर पोस्टमार्टम में भेजनें की तैयारी में जुट गई.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!