दलसिंहसराय के केवटा में पुरानी ठाकुरवाड़ी में नीलकंठ रामायण गोष्ठी सह भजन संध्या कार्यक्रम..
दलसिंहसराय प्रखंड के केवटा स्थित पुरानी ठाकुरवाड़ी में दो दिवसीय नीलकंठ रामायण गोष्ठी सह भजन संध्या का आयोजन आज शनिवार से आयोजित होगी.आयोजन को लेकर कमिटी के उमाशंकर चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि अखिल भारतीय रामचरितमानस प्रचार संघ जिला शाखा समस्तीपुर का 60वाँ अधिवेशन एवं नीलकंठ रामायण गोष्ठी का 56वाँ वर्ष गाँठ के उपलक्ष्य में दो दिवसीय गोष्टी, भजन संध्या सह महंत समागम सम्मान समारोह का आयोजन किया जाए.
केवटा निवासी मां ममतामय मां स्व मीना चौधरी के पुण्य स्मृति में समर्पित कार्यक्रम के पहले दिन शनिवार को सुबह से गोष्टी से कार्यक्रम की शुरुआत होगी.इस दौरान दोपहर में मोहनपुर स्थान के रामबिहारी दास, रामचरितमानस प्रचार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यनारायण मिश्र,जिला अध्यक्ष इंद्रकांत झा, समस्तीपुर के आशा रानी जी के प्रवचन का कार्यक्रम होगी.
वही संध्या में विश्व ख्याति प्राप्त भजन गायक डॉ विजय कपूर, लक्ष्मी नारायण सिंह,दिव्यांशी ठाकुर और स्थानीय केवटा निवासी कलाकार वैष्णवी चौधरी के भजन की प्रस्तुति होगी. दूसरे दिन रविवार को आसपास के क्षेत्रों के विभिन्न मठ और ठाकुवाडी के महंतो सहित अतिथि साधु संतों का स्वागत और सम्मानित किया जाएगा.कार्यक्रम की पूरी तैयारी कर ली गई है.इस दौरान रजनीकांत चौधरी,सुबोध सिंह,सुनील केजरीवाल सहित समस्त केवटा के ग्रामीण उपस्थित थे.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
