Darbhanga

मुर्गी के विवाद में नाक काटा:परिवार के लोगों को लाठी-डंडे से पीटा

दरभंगा दो पक्षों में मारपीट हो गई। विवाद को लेकर लाठी-डंडे चले। हथियार से भी हमला किया गया। मामला 7 जुलाई का है। 10 जुलाई को खुशबुदां खातून ने थाने में आवेदन दिया। जिसमें उसने बताया कि एसानूल टज के दरवाजे में मेरी मुर्गी चली गई थी। उसने मेरी मुर्गी को गर्दन मरोड़कर मार डाला था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मैंने विरोध किया तो एसानूल जट, हसीबुल, अजमैन, खैर, अबुतुज्जा, रिजवान, हमीतुल निशा उर्फ गुरिया, समिया खातून, मोकरमी खातून और मो. राजा ने मिलकर हमला कर दिया। मेरे दामाद का आफताब का नाक काट दिया। मामला सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के कलिगांव चमनपुर का है।

 

पति को पीटकर बेहोश कर दिया

 

पीड़िता ने आवेदन में बताया है कि मेरे पति मो. लालबाबू, बेटी रौशनी प्रवीण, दामाद मो. आफताब और बेटा मो. मुक्कबीर पर लाठी-डंडे और चाकू से हमला किया। हमले में बेटे मुक्कबीर का दाहिना हाथ बुरी तरह घायल हो गया।पति लालबाबू को लाठी से पीटकर बेहोश कर दिया गया। झगड़े के दौरान रौशनी प्रवीण के नाक-कान के सोने के जेवर भी छीन लिए गए।थानाध्यक्ष रंजीत कुमार चौधरी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले में अनुसंधान कर रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!