Samastipur

मुजफ्फरपुर जंक्शन,कर्पूरी ग्राम सहित यह स्टेशन समस्तीपुर मंडल में स्थानांतरित

हाजीपुर।परिचालनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए, केन्द्र सरकार ने पूर्व मध्य रेल के मुजफ्फरपुर जंक्शन-समस्तीपुर जंक्शन रेलखंड को सोनपुर मंडल से समस्तीपुर मंडल में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है जो 01 सितंबर, 2025 से प्रभावी होगा । इस संबंध में गजट अधिसूचना जारी की जा चुकी है ।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इसके फलस्वरूप मुजफ्फरपुर, नारायणपुर अनंत, सिलौत, सिहो, ढ़ोली, दुबहा, विष्णुपुर बथुआ हाल्ट, खुदीराम बोस पूसा एवं कर्पूरी ग्राम स्टेशन सोनपुर मंडल से समस्तीपुर मंडल में स्थानांतरित हो जाएंगे ।

 

 

मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रेलखंड पर सोनपुर और समस्तीपुर मंडलों के बीच नई क्षेत्राधिकार सीमा मुजफ्फरपुर-रामदयालु नगर स्टेशनों के बीच किलोमीटर 50.000 पर होगी ।

 

 

सोनपुर और समस्तीपुर मंडलों के बीच मुजफ्फरपुर-कपरपुरा स्टेशनों पर किलोमीटर 92.800 पर, मुजफ्फरपुर-जुब्बा सहनी स्टेशनों पर किलोमीटर 0.744 पर और समस्तीपुर-कर्पूरी ग्राम स्टेशनों पर किलोमीटर 36.820 पर मौजूदा क्षेत्राधिकार सीमाएं समाप्त समझी जाएंगी क्योंकि ये सीमाएं समस्तीपुर मंडल के क्षेत्राधिकार में ही आएंगी ।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!