Patna

मुकेश सहनी की हुंकार: मुझे बनाओ डिप्टी CM, बोले- 4 विधायक लिए,हम 40 छीनेंगे

पटना :बिहार Election 2025: पटना के बापू सभागार में शुक्रवार को वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक मंच पर साथ नजर आए. जहां सहनी ने बड़ा राजनीतिक संकेत देते हुए कहा, “अगर हमारी सरकार बनी तो तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री होंगे और मल्लाह समाज का बेटा डिप्टी सीएम.” यह बयान सिर्फ श्रद्धांजलि सभा तक सीमित नहीं रहा, बल्कि आगामी विधानसभा चुनाव की राजनीतिक ज़मीन तैयार करने की एक मजबूत कोशिश के रूप में देखा जा रहा है.वीरांगना फूलन देवी की शहादत दिवस पर आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा ने महागठबंधन के भीतर नए समीकरणों को हवा दी. मंच पर हाथ में हाथ डाले तेजस्वी और सहनी ने न सिर्फ एकता का प्रदर्शन किया, बल्कि एक स्पष्ट संदेश भी दिया कि अगली लड़ाई साझे नेतृत्व के साथ लड़ी जाएगी.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

बीते 20 सालों से हालात जस के तस

तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “बिहार में बीते 20 सालों से नीतीश कुमार की सरकार है, लेकिन हालात जस के तस हैं. बेरोजगारी, महंगाई और पलायन बढ़ा है, किसानों की आमदनी घटी है. अब बिहार को एक नया नेतृत्व चाहिए जो विकास का नया रोडमैप पेश कर सके. हमारे पास विजन भी है और मिशन भी.”

 

”उन्होंने हमारे 4 विधायक छीन लिए, हम 40 छीनेंगे”

वहीं मुकेश सहनी ने अपने संबोधन में निषाद समाज की उपेक्षा को मुद्दा बनाते हुए कहा कि “अब मल्लाह समाज सिर्फ नाव चलाने वाला नहीं रहा, अब ये समाज सत्ता भी चला सकता है. उन्होंने हमारे 4 विधायक छीन लिए, हम 40 छीनेंगे. ये सिर्फ चुनाव नहीं, सम्मान की लड़ाई है. ” उन्होंने निषाद समाज के आरक्षण की मांग को फिर से उठाते हुए सवाल किया कि जब अन्य राज्यों में मल्लाहों को आरक्षण मिल सकता है तो बिहार, यूपी और झारखंड में क्यों नहीं?

 

अन्याय के खिलाफ हथियार भी उठा सकती हैं महिलाएं

सहनी ने वीरांगना फूलन देवी के योगदान को याद करते हुए कहा, “फूलन देवी ने साबित किया कि महिलाएं सिर्फ चूड़ियां पहनने के लिए नहीं होतीं, जरूरत पड़ने पर वे अन्याय के खिलाफ हथियार भी उठा सकती हैं.” उन्होंने कहा कि वीआईपी पार्टी का हर कार्यकर्ता फूलन देवी के सपनों के लिए लड़ता रहेगा.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!