Begusarai

मिथिला हाट की तर्ज पर विकसित होगा सिमरिया धाम,पर्यटन विभाग करेगा विकसित

बेगूसराय.सिमरिया धाम की 40 एकड़ भूमि अब पर्यटन विभाग के हवाले कर दी गई है। बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सिमरिया धाम को विश्व फलक पर ले जाने के लिए इसे पर्यटन विभाग के जिम्मे लगा दिया है। जानकारी के अनुसार बरौनी अंचल के मौजा सिमरिया, थाना संख्या 500 खाता संख्या 458, खेसरा 5090, रकबा 18 एकड़ 25.5 डिसमिल और मल्हीपुर मौजा के थाना संख्या 503, खाता 261, खेसरा 890 के तहत 22 एकड़ यानी कुल मिलाकर 40 एकड़ 25.5 डिसमिल भूमि बिहार सरकार के पर्यटन विभाग को निशुल्क अंतरविभागीय स्थायी हस्तांतरण की स्वीकृति दी गयी है। राजस्व विभाग द्वारा भूमि को गैरमजरूआ खास के तहत बालू- रेत का किस्म बताया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

सीएम ने कहा था मिथिला हाट की तर्ज पर सिमरिया धाम व कल्पवास क्षेत्र का विकास

 

पूर्व के दिनों में सीएम नीतीश कुमार ने बेगूसराय में प्रगति यात्रा के दौरान कहा था कि मिथिला हाट की तर्ज पर सिमरिया धाम व कल्पवास क्षेत्र का विकास किया जाएगा। इससे सिमरिया धाम पर्यटन-उद्योग के क्षेत्र में विकसित होगा। खासकर के करके विगत दिनों जल संसाधन विभाग द्वारा तत्कालीन मंत्री संजय कुमार झा की पहल पर 550 मीटर का रिवर फ्रंट,

 

 

सामुदायिक धर्मशाला, सीढ़ी घाट का निर्माण 115 करोड़ की राशि किया गया था। जिसका उद्घाटन बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किया गया। वहीं दूसरे चरण में स्वामी चिदात्मन जी महाराज सहित अन्य स्थानीय साधु संतों की मांग पर राम घाट की तरफ भी जल संसाधन विभाग की ओर से 34 करोड़ की लागत से 125 मीटर सीढ़ी का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!