Dalsinghsarai

दलसिंहसराय सीएच स्कुल में मशाल प्रतियोगिता का आयोजन,लम्बी कूद यू 14 बालिका वर्ग में नेहा रही प्रथम।

दलसिंहसराय,मशाल प्रतियोगिता का आयोजन शहर के सीएच इंटर स्कूल में मंगलवार को संपन्न हुआ.जिसमें बीते 5 जुलाई को एथलीट प्रतियोगिता के अलावे अन्य सभी प्रतियोगिता 7 जुलाई एवं आज संपन्न हुआ.मशाल प्रतियोगिता में कबड्डी,वॉलीबाल, फुटबॉल, लंबी कूद एवं साइक्लिंग में सभी कंपलेक्स रिसोर्स सेंटर से चयनित प्रतिभागी प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु उपस्थित हुए.प्रतियोगिता का समापन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रभात रंजन एवं कार्यक्रम का संचालन लेखपाल चंदन श्रीवास्तव द्वारा किया गया.सभा को प्रधानाध्यापिका विभा कुमारी, प्रधानाध्यापक रामानुराग झा, संतोष कुमार,शिक्षक पंकज कुमार, तेज बहादुर सिंह, राकेश कुमार,रविंद्र कुमार चौधरी एवं नवल किशोर यादव सहित अन्य व्यक्तओ ने सम्बोधित करते हुए छात्रों का उत्साह बढ़ाया एंव पढ़ाई के साथ साथ खेलखुद के महत्व को विस्तार से बताते हुए कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है.विभिन्न खेलों के खेलने से हमारी शारीरिक,

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

मानसिक और सामाजिक सेहत में सुधार होता है.खेल का महत्व इतना महत्वपूर्ण है कि इसके बिना हमारा जीवन अधूरा माना जा सकता है.सभी विजेताओं को मेडल व टॉफी देकर सम्मानित किया गया.प्रतियोगिता के लिए चयनित शिक्षक द्वारा उक्त प्रतियोगिता का सफल संचालन किया गया.कार्यक्रम में अजय कुमार,गौतम कुमार,अमित कुमार,मोरबंदे कुमार,पुनीता कुमारी,गोपाल कुमार राय,निशा शर्मा,बलराम कुमार झा, शशि प्रकाश, पप्पू कुमार,मनीष राज,अरविंद कुमार झा सहित कई शिक्षक व छात्र छात्रा उपस्थित थे.

 

 

ये टीम रही रही विजेता।

 

लम्बी कूद यू 14 बालिका वर्ग में प्रथम नेहा कुमारी,दूसरे स्थान पर अंकिता कुमारी, तीसरे स्थान पर रूबी कुमारी रही,

लम्बी कूद यू 14 बालक वर्ग में प्रथम शुभम कुमार,दूसरे स्थान पर सूरज कुमार, तीसरे स्थान पर पियूष कुमार रहे,

लम्बी कूद यू 16 बालिका वर्ग में प्रथम ख़ुशी कुमारी,दूसरे स्थान पर ललिता कुमारी, तीसरे स्थान पर सुषमा कुमारी रही,

लम्बी कूद यू 16 बालक वर्ग में प्रथम अमन कुमार,दूसरे स्थान पर सत्यदेव कुमार, तीसरे स्थान पर अटल कुमार रहे,साईकिल यू 14 बालिका वर्ग में प्रथम दीपांशी कुमारी,दूसरे स्थान पर मिनाक्षी कुमारी, तीसरे स्थान पर फातमा रोजी रही,

यू 14 बालक वर्ग में प्रथम रितेश कुमार,दूसरे स्थान पर प्रिंस कुमार, तीसरे स्थान पर सुधांशु कुमार रहे,यू 16 बालिका वर्ग में प्रथम अंशु कुमारी,दूसरे स्थान पर याचना कुमारी, तीसरे स्थान पर सपना कुमारी रही,यू 16 बालक वर्ग में प्रथम मंतोष कुमार रहे,फुटबॉल में यू 14 बालक वर्ग में विजेता एम एस. मालपुर एंव उपविजेता यु एन वी केवटा रहे,यू 16 बालक वर्ग में विजेता डीह बसढ़िया रहे,कबड्डी में यु 14 में बालिका वर्ग में विजेता ए एस एच एस बनघरा एंव उपविजेता एम एस मालपुर रही,कबड्डी में यु 16 में बालिका वर्ग में विजेता वी एच एस बसडीया

एंव उपविजेता यु एच एम एस रही,बॉलीबोल में यु एम एस केवटा रही.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!