Patna

ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान शादीशुदा महिला को हुआ प्यार तो पहुंची बिहार, अब हो गया खेला

Patna.औरंगाबाद.उत्तर प्रदेश के गोंडा की रहने वाली शादीशुदा महिला को ऑनलाइन लूडो खेलते-खेलते औरंगाबाद के राजीव से प्यार हो गया। धीरे-धीरे दोनों में फोन पर बातचीत शुरू हुई।महिला ने ऑनलाइन प्यार के चक्कर में अपने पति को छोड़ दिया। राजीव के साथ भागकर उसने शादी कर ली। 4 साल के रिश्ते में महिला के 2 बच्चे भी हैं। अब राजीव उसे साथ नहीं रखना चाहता है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

गुरुवार शाम को औरंगाबाद के सदर अस्पताल में एक साल के बच्चे को लेकर एक महिला घूमती हुई मिली। महिला लगातार रो रही थी, लोगों से मदद मांग रही थी। भास्कर को भी इसकी जानकारी मिली। हम महिला से बात करने पहुंचे। उसने हमें अपनी पूरी कहानी बताई।

ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया, कहां जाऊं

 

महिला ने बताया- ‘मेरा नाम खुशी उपाध्याय है। मैं उत्तर प्रदेश के गोंडा की रहने वाली हूं। मैं शादीशुदा थी और ऑनलाइन लूडो खेलने के दौरान औरंगाबाद के राजीव से मुझे प्यार हो गया।’मैंने आगे-पीछे कुछ नहीं देखा और गोंडा से भागकर औरंगाबाद आ गई और अपने प्रेमी राजीव से शादी कर ली। 4 साल में मैं दो बच्चों की मां बनी, लेकिन अब मेरे पति और ससुरालवाले मुझे नहीं रख रहे, घर से निकाल दिया है।’

 

 

अकेले रहती थी तो लूडो खेलती थी

 

महिला ने बताया कि, ‘मेरी पहली शादी 2020 की शुरुआत में हुई थी। पति बाहर काम करते थे, लिहाजा ससुराल से वो पति के साथ गोंडा शहर में किराए के मकान में रहने लगी। पति काम पर चले जाते थे। मैं अकेली हो जाती थी, तो ऑनलाइन लूडो खेलती थी।’

 

 

एक दिन राजीव ने प्रपोज कर दिया

 

‘राजीव से एक दिन बातचीत में मैंने उसे बताया कि मेरे पति और ससुराल वाले मुझसे मारपीट करते हैं। मैं इन सब चीजों से तंग आ गई हूं। जब ये बात राजीव को पता चली तो उसने मुझे प्रपोज किया और कहा कि अगर तुम मुझसे शादी करोगी तो मैं तुम्हें खुश रखूंगा।”पहले तो भरोसा नहीं हुआ, लेकिन धीरे-धीरे बातचीत होने लगी तो मैंने उस पर भरोसा कर लिया। राजीव ने बताया कि. मैं पुणे की किसी कंपनी में काम करता हूं। मुझसे शादी करोगी तो मेरे परिवार में किसी को कोई दिक्कत भी नहीं होगी।’

 

‘इसके बाद राजीव पर मैंने भरोसा किया और अपने पहले पति को छोड़कर राजीव के औरंगाबाद के अंबा स्थित तेल्हारा गांव में आ गई।”यहां मैंने राजीव से शादी की और उसके घरवालों ने भी मुझे स्वीकार कर लिया। राजीव ने अपने घर में मेरी पहली शादी की बात नहीं बताई। कहा कि हमारी काफी दिनों से बातचीत होती थी, हम दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं।’

 

 

बेटी पति के पास रहती है

 

पीड़िता के मुताबिक, ‘कुछ दिनों तक रहने के बाद राजीव नौकरी के लिए पुणे चला गया। वो हर त्योहार और पर्व पर घर आता था। चार साल में हम दोनों के दो बच्चे हुए। बेटी बड़ी है, जो ढाई साल की है, जबकि एक साल का बेटा है।’चार साल तक सबकुछ ठीक रहा लेकिन अब राजीव और उसके घरवाले मुझसे मारपीट करते हैं, घर में नहीं रखना चाहते हैं। खुशी का आरोप है कि राजीव ने कानूनी कागज बनवाकर बेटी को अपने पास रख लिया है, जबकि बेटा मेरे पास है।’

 

घर के दरवाजे पर बेटे को दूध पिला रही थी, देवर ने देखा फिर बढ़ा विवाद

 

खुशी ने बताया कि ‘कुछ महीने पहले मैं अपने घर के दरवाजे पर अपने बेटे को दूध पिला रही थी। इसी दौरान मेरे देवर ने मुझे देखा और गाली-गलौच करने लगा।”विरोध करने पर उसने अपने घरवालों और राजीव से बोलकर मेरी पिटाई करा दी और घर से निकाल दिया। जब मैंने इसका विरोध किया तो राजीव ने मुझे घर में न रखकर किराए के मकान में शिफ्ट कर दिया, लेकिन मैं किराए के मकान में अकेली नहीं रहना चाहती हूं।’

 

 

बोली- पुणे में छेड़खानी केस में फंसा था राजीव, अब ऑटो चलाता है

 

खुशी ने बताया कि, ‘शादी के कुछ समय बाद राजीव का संपर्क पुणे की एक लड़की से हो गया। कुछ दिनों की बातचीत के बाद उस लड़की ने राजीव पर छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया। इसके बाद राजीव जेल चला गया। तीन महीने बाद जेल से छूटकर सीधा घर आ गया और यहां ऑटो चलाने लगा।’

 

‘उसने कहा कि राजीव कमाई का सारा पैसा घर में दे देता है, मुझे कुछ नहीं देता। लेकिन घरवालों से झूठ बोलता है कि मुझे भी कमाई का कुछ हिस्सा देता है, इसे लेकर भी घर में विवाद है।’फिलहाल, खुशी कुमारी को अस्पताल से लोगों ने महिला थाना भेज दिया। उधर, महिला थाना की SHO आरती कुमारी ने बताया कि ‘आवेदन मिलने पर FIR दर्ज कर एक्शन लेंगे।’

 

 

पत्नी रोज-रोज पैसे मांगती है, कभी मारपीट नहीं की

 

खुशी के आरोपों पर उसके पति राजीव का कहना है कि ‘मुझे पत्नी से कोई परेशानी नहीं है। ऐसा होता तो मैं शादी नहीं करता। राजीव ने माना कि घर में विवाद हुआ था। मैंने विवाद के बाद ये सोचा कि बात आगे न बढ़े, इसलिए पत्नी को अंबा में किराए का कमरा दिला दिया।’राजीव ने ये भी बताया कि ‘मैं ऑटो चलाकर घर चलाता हूं, दोनों बच्चों को देखता हूं, घर का खर्च उठाता हूं। रोजाना आमदनी एक जैसी नहीं होती वो खर्च ज्यादा करती है। पत्नी के सारे आरोप झूठे हैं।’

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!