Begusarai

शादीशुदा महिला 2 लड़कों से कर रही थी इश्क:नए वाले ने संबंध का दबाव बनाया तो मार डाला

बेगूसराय में 27 जून को रूपेश कुमार नाम के युवक की हत्या की गई थी। पुलिस ने मर्डर की गुत्थी को सुलझा लिया है। रूपेश की हत्या लव अफेयर में हुई थी।वो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहता था,लेकिन उसकी प्रेमिका इससे इनकार कर रही थी। रूपेश लगातार दबाव बना रहा था। दबाव से परेशान होकर उसने अपने दूसरे आशिक के साथ मिलकर रूपेश की हत्या की साजिश रच डाली।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

अब पढ़िए महिला का कबूलनामा

 

महिला गुड़िया ने बताया कि, पति परदेस में रहते हैं। इसी दौरान उसे रचियाही धोबी टोला के रहने वाले विजय रजक के बेटे अमरजीत कुमार से प्यार हो गया। दोनों में काफी लंबी बातें होती थी, मुलाकात होती थी और शारीरिक संबंध भी था।महिला ने बताया कि पिछले कुछ महीना पहले मैं रूपेश के संपर्क में आ गई। इसकी भनक पहले प्रेमी अमरजीत कुमार को लग गई।जानकारी मिलते ही अमरजीत इस संबंध का विरोध करने लगा। जब मैं नहीं मानी तो अमरजीत ने अपना संबंध खत्म करने की धमकी देने लगा, लेकिन मैं अमरजीत से अलग नहीं होना चाहती थी और रूपेश भी मुझे प्यारा था।

 

महिला ने बताया कि,

 

 

अमरजीत के दबाव पर मैं अपने नए प्रेमी रूपेश से अपना पीछा छुड़ाने की कोशिश करने लगी। इधर, नया प्रेमी रूपेश कुमार मुझ पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करने लगा। इससे परेशान होकर मैंने अपने पहले प्रेमी अमरजीत के साथ मिलकर रूपेश की हत्या कर दी। ताकि मैं पहले की तरह पहले प्रेमी अमरजीत के साथ आराम से मिलजुल सकूं।’मैंने और अमरजीत ने मर्डर करने के लिए दो लड़कों को भी अपने साथ मिला लिया। इसके बाद 27 जून की शाम करीब 7 बजे साजिश के तहत मैंने अपने भतीजे के जरिए रूपेश को अपने घर के बगल के बगीचे में बुलाया। वहां पहले से अमरजीत और उसके 2 साथी मौजूद थे। जैसे ही रूपेश वहां उसकी गला दबाकर तीनों ने उसकी हत्या कर दी और लाश वहीं छोड़कर सभी भाग निकले।’

 

 

सदर अस्पताल में मौजूद मृतक के परिजन।

एसपी मनीष ने बताया कि, 28 जून को रचियाही गांव के बगल में जमलाही बहियार के बगीचे से रूपेश की लाश मिली थी। परिजनों ने मामला दर्ज कराया। पुलिस की जांच में एक महिला पर शक हुआ। पूछताछ के बाद उसने रूपेश हत्याकांड में शामिल होने की बात कबूल कर ली।गिरफ्तार महिला रचियाही गांव के अजय राम की पत्नी गुड़िया देवी है।

 

हत्या में यूज रस्सी का टुकड़ा, मोबाइल बरामद

 

एसपी ने बताया कि उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयोग किया गया 1 रस्सी का टुकड़ा और 1 मोबाइल बरामद किया गया है। महिला के नाबालिग भतीजे को पकड़ा गया है। वारदात में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी समेत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!