सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में मैनेजर गिरफ्तार, पटना के होटल में रेड, 3 नाबालिग जोड़ा पकड़ाया
पटना के पालीगंज अनुमंडल मुख्यालय के पास स्थित एक रेस्टोरेंट सह गेस्ट हाउस में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की।इस दौरान पुलिस ने आपत्तिजनक स्थिति में तीन नाबालिग जोड़ों को पकड़ा है। साथ ही रेस्टोरेंट के मैनेजर राजकुमार को मौके से गिरफ्तार किया है।पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि पालीगंज थानाक्षेत्र के धरहरा मोड़ के पास स्थित खाना खजाना रेस्टोरेंट सह गेस्ट हाउस में अवैध गतिविधियां चल रही हैं।सूचना पर पालीगंज डीएसपी राजीव चंद्र सिंह के नेतृत्व में स्थानीय थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने छापेमारी की कार्रवाई की।
रेड की सूचना मिलने से पहले रेस्टोरेंट मालिक फरार
छापेमारी की भनक लगते ही रेस्टोरेंट का मालिक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौजूद मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया और सभी नाबालिग जोड़ों को हिरासत में लेकर थाना ले गई। छापेमारी के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।स्थानीय लोगों का कहना है कि पालीगंज अनुमंडल क्षेत्र के कई होटल और रेस्टोरेंट में इस तरह की गतिविधियां चल रही हैं। उनका मानना है कि पुलिस को लगातार कार्रवाई करनी चाहिए क्योंकि बिना दस्तावेज के प्रेमी जोड़े आते हैं और अवैध गतिविधियों में शामिल होते हैं।
थाना में FIR भी दर्ज
पालीगंज थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। डीएसपी के नेतृत्व में महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों के साथ छापेमारी की गई।
रेस्टोरेंट के बाहर जांच करती पुलिस।
जांच के दौरान पाया गया कि रेस्टोरेंट के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं था और अवैध रूप से कारोबार चल रहा था। इस मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है.पालीगंज डीएसपी 1 राजीव चंद्र सिंह ने बताया कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई पूरे अनुमंडल क्षेत्र में की जाएगी जो भी अवैध रूप से कारोबार इस तरह के कर रहे हैं। उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
