Patna

कैशवैन में जॉब के लिए बनवाया फर्जी आर्म्स लाइसेंस,पटना जंक्शन पर बंदूक के साथ गिरफ्तार

पटना : रेल थाने की पुलिस ऑपरेशन क्लीन के तहत पटना जंक्शन पर विशेष अभियान चला रही थी. इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर-10 पर चेकिंग देख एक युवक वहां से बच कर भागने लगा. पुलिस को शक हुआ, तो उसे रुकने को कहा गया, लेकिन वह और तेजी से भागने लगा. इसके बाद रेल पुलिस ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

बुधवार को रेल एसपी अमृतेंदु शेखर ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पकड़े गये युवक के पास एक एयरबैग बरामद हुआ, जिसमें एकनाली बंदूक थी, जिसमें 12 बोर के कारतूस भी थे. इसके अलावा एक लाइसेंस भी मिला, जिसमें वर्दी पहने उसकी तस्वीर लगी हुई थी. रेल पुलिस ने जब आर्म्स लाइसेंस की जांच की, तो पता चला कि लाइसेंस जाली है. इसके बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपित भोजपुर के बिहिया थाना क्षेत्र के कल्याणपुर का रहने वाला है.

 

इलाहाबाद से तीन हजार रुपये में बनवाया था जाली लाइसेंस

पूछताछ में गिरफ्तार युवक ने बताया कि वह कैश वैन में काम करता है. कैश वैन में काम करने के लिए ही उसने यूपी के इलाहाबाद में दलाल को तीन हजार रुपये देकर आर्म्स लाइसेंस बनवाया था. इसके बाद वह कैश वैन में फर्जी आर्म्स लाइसेंस के आधार पर नौकरी कर रहा था. रेल पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है कि हथियार उसे किसने दिया. वहीं उसके पास से एक मोबाइल भी बरामद किया गया है. बरामद किये गये आर्म्स की कीमत 1.52 लाख रुपये है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!