बेगूसराय जा रही 10 लाख की शराब जब्त:उत्पाद विभाग ने पकड़ा,चालक अरेस्ट
पटना.जमुई में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रशासन ने अवैध शराब कारोबार पर शिकंजा कस दिया है। डीएम नवीन और एसपी विश्वजीत दयाल के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में मंगलवार शाम को उत्पाद विभाग को सफलता मिली। जमुई-चकाई मुख्य मार्ग स्थित डूमरी चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम ने एक डीसीएम ट्रक से विदेशी शराब बरामद की। टीम ने हरियाणा निवासी ट्रक चालक सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि थाना प्रभारी धर्मवीर कुमार वन के नेतृत्व में एएसआई इंद्रजीत की टीम वाहनों की जांच कर रही थी। हरियाणा नंबर के डीसीएम ट्रक की तलाशी में तहखाने से 79 पेटी यानी 709.20 लीटर विदेशी शराब मिली।
झारखंड से बेगूसराय लाई जा रही थी खेप
पकड़े गए चालक ने शराब को हरियाणा का बताया। लेकिन जांच में यह झारखंड राज्य की निकली। उत्पाद अधीक्षक के अनुसार शराब की खेप झारखंड से बेगूसराय ले जाई जा रही थी। विभाग चालक से पूछताछ कर मामले की गहन जांच कर रहा है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
